लाइव टीवी

अनुष्का शर्मा- दीपिका पादुकोण- कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में पहनी एक जैसी नथ, देखें कैसा था इन एक्ट्रेसेस का वेडिंग लुक

Updated Dec 27, 2021 | 07:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में पहनी थी एक जैसी नथ। देखें इन एक्ट्रेसेस की शादी की खूबसूरत फोटोज।

Loading ...
Bollywood actresses wedding photos
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में की थी शादी।
  • एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह के साथ इटली में लिए थे सात फेरे।
  • कैटरीना कैफ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं।

बॉलीवुड में अब पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंध गई हैं जिनमें अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। इन्होंने अपनी शादी में ना केवल सब्यसांची का लहंगा चुना बल्कि ज्वैलरी के लिए भी उन्हें ही चुना। 

इन एक्ट्रेसेस की शादी के बाद कई होने वाली दुल्हनों ने इनके लुक्स को कॉपी किया। अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और इन एक्ट्रेसेस के लुक को जरूर ध्यान से देखा होगा लेकिन ऐसे में आपने शायद की इस बेहद खास चीज पर ध्यान दिया होगा कि इन सभी खूबसूरत दुल्हनों ने अपनी शादी में बिल्कुल एक ही डिजाइन की खूबसूरत नथ पहनी थी। 

Also Read: बहू बनीं कैटरीना कैफ ने ससुराल में बनाया ऐसा स्वादिष्ट हलवा

अनुष्का शर्मा

साल 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी की। अनुष्का ने अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहनते हुए सभी फैशन स्टीरियोटाइप्स को तोड़ा। एक्ट्रेस ने शादी में खूबसूरत जूलरी पहनी। इसके अलावा अनुष्का ने खूबसूरत नथ पहनी थी। इस नथ में दो मोती और एक पत्थर था। और छोटे-छोटे मोतियों वाली सोने की एक छोटी डोरी कानों तक जा रही थी। 

दीपिका पादुकोण

साल 2018 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। इटली में हुई इस शादी में दीपिका ने लाल रंग का जोड़ा पहना। दीपिका के सदा सौभाग्यवती भव: लिखा हुआ दुपट्टा काफी चर्चा में रहा तो वहीं उनकी मोतियों वाली ये नथ भी काफी खूबसूरत है। 

Also Read: दीपिका पादुकोण ने जब पति से पूछा- घर कब आ रहे हो? मिला ये जवाब

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक्टर विक्की कौशल संग शादी कर ली। लाल और गोल्डन कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ कैटरीना कैफ ने भी बाकि एक्ट्रेसेस जैसी डिजाइन वाली खूबसूरत नथ पहनी। 

पत्रलेखा

इस साल एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी चंडीगढ़ में शादी की थी। सब्यसाची साड़ी और मैचिंग लाल दुपट्टे में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पत्रलेखा की नथ की बात करें तो उन्होंने भी मोतियों और सोने से बनी वैसी ही खूबसूरत नथ पहनी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।