लाइव टीवी

Diwali 2021: Akshay Kumar से Shehnaaz Gill तक, दीपावली की रौनक से दूर रहेंगे इन सितारों के घर 

Updated Nov 04, 2021 | 13:50 IST

No Diwali Celebrations At These Celebs Home: अक्षय कुमार से लेकर शहनाज गिल, मनोज बाजपेई, सायरा बानो और मंदिरा बेदी तक कई सितारों के घर इस बार दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अक्षय कुमार समेत इन सितारों के घर नहीं मनाई जाएगी दिवाली 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार के घर नहीं रहेगी दिवाली की रौनक।
  • इस बार शहनाज गिल नहीं मना पाएंगी दिवाली।
  • दिवाली पर इस बार नहीं सजेगा मनोज बाजपेई का घर।

Celebs Who Will Not Celebrate Diwali This Year: हर वर्ष दीपावली (Diwali 2021) के पवित्र पर्व पर बॉलीवुड और टीवी सितारों का घर दीयों की रोशनी से जगमगा जाता है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आयोजित की जाने वाली कई दिवाली पार्टी सुर्खियां बटोर लेती हैं। मगर इस बार दीपावली के उत्सव पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देखी जा रही है। इसी बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee), सायरा बानो (Saira Banu), मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) और हिना खान (Hina Khan) समेत कई टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। यहां जानें इस वर्ष दीपावली पर किन सेलेब्स के घर दियों की जगमगाहट से रहेंगे दूर। 

अक्षय कुमार

इस वर्ष अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का घर दीपावली के पवित्र पर्व पर सुना रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष सितंबर के महीने में अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। 

शहनाज गिल

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी इस वर्ष दीपावली नहीं मनाएंगी, क्योंकि उन्होंने अपना सबसे अच्छा दोस्त इस वर्ष खो दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु की वजह से शहनाज गिल इस वर्ष दिवाली नहीं मनाएंगी। इन दोनों टीवी सितारों की रिलेशनशिप की अफवाहें चर्चा में रहती थीं, मगर सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से फैंस शहनाज गिल के लिए काफी उदास हैं। 

मनोज बाजपेई

मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) के परिवार में दीपावली का पर्व नहीं मनाया जाएगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस वर्ष अक्टूबर के महीने में मनोज वाजपेई के पिता का निधन हो गया था।

कपूर फैमिली

इस साल के शुरुआत में कपूर खानदान ने अपने चहेते सदस्य राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को खो दिया था। इसीलिए इस वर्ष कपूर परिवार में दीपावली की रौनक नहीं देखी जाएगी।

सायरा बानो

7 जुलाई 2021 के दिन सायरा बानो (Saira Banu) ने अपने पति दिलीप कुमार को खो दिया था। इसीलिए सायरा बानो भी इस वर्ष दीपावली नहीं मनाएंगी।

मंदिरा बेदी 

फिल्म इंडस्ट्री को झटका तब लगा था जब मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया था। मंदिरा बेदी ने 30 जून 2021 के दिन अपने पति राज कौशल को खो दिया था। फिलहाल मंदिरा बेदी इस गम से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं।

हिना खान

इस वर्ष अप्रैल के महीने में हिना खान (Hina Khan) के पिता ने सबको हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। कई महीनों तक हिना खान अपने पिता के जाने के गम में डूबी हुई थीं। वह इस गम से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं, मगर, इस वर्ष उनके घर में दीपावली नहीं मनाई जाएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।