लाइव टीवी

Tabu Birthday Facts: तब्बू की पहली फिल्म बनने में लग गए थे आठ साल, शबाना आजमी और बाबा आजमी की हैं भतीजी

Tabu
Updated Nov 04, 2021 | 13:10 IST

Tabu Birthday: एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। तब्बू ने साल 1994 में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बनने में आठ साल लग गए थे। जानिए तब्बू के बारे में Facts...

Loading ...
TabuTabu
Tabu
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस तब्बू चार नवंबर को अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं।
  • तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है।
  • तब्बू शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू चार नवंबर को अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत में बतौर चाइल्ड एक्टर देवानंद की फिल्म हम नौजवान में काम किया था। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस साल 1994 में फिल्म पहला-पहला प्यार में किया। हालांकि, उन्हें पहचान साल इसी साल रिलीज हुई फिल्म विजयपथ से मिली थी।  

दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है। तब्बू ने हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में काम किया है। तब्बू  शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी है। तब्बू को बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म 'प्रेम' से करियर शुरू करना था। इस फिल्म में तब्बू के अपोजिट संजय कपूर थे। हालांकि, फिल्म को बनाने में आठ साल लगे। फिल्म जब रिलीज हुई तो सुपर फ्लॉप रही थी।
Taburevealshersuccessmantra|HindiMovieNews-TimesofIndia  

अजय देवगन के कारण हैं सिंगल
तब्बू 51 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था कि, कजिन समीर आर्या और अजय देवगन उनके पड़ोसी थे।  दोनों ही उनपर नजर रखते थे और उन्हें फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का उनके आसपास दिखता था तो दोनों मिलकर उनकी पिटाई कर देते थे। तब्बू ने बताया था कि इसी वजह से वो आज तक सिंगल हैं और इसकी वजह अजय हैं।'

26 साल छोटे एक्टर से किया रोमांस
तब्बू बोल्ड और हटकर किरदार करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2014 में उन्होंने फिल्म हैदर में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर की मम्मी का किरदार निभाया था। शाहिद तब्बू से 10 साल छोटे हैं। 

तब्बू ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द स्यूटेबल बॉय में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ काम किया था। ईशान तब्बू ने 26 साल छोटे हैं। वेब सीरीज में तब्बू ने बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।