लाइव टीवी

फोटो में दिख रही ये बच्ची है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, क्या इसकी क्यूटनेस देख पहचान गए आप?

Updated Feb 18, 2022 | 07:18 IST

इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ नजर आ रही है। दोनों कार के बोनट पर बैठे हैं। फोटो में अदाकारा ने अपने भाई को इस बचपन के फोटो के साथ बर्थडे विश किया है।

Loading ...
Know Who shraddha kapoor
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर बीते दिन एक फोटो वायरल हुआ।
  • इसमें दो स्टारकिड कार के बोनट पर बैठे नजर आए।
  • इनमें से एक आज बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा है।

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर करते हैं। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अपने बचपन की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ नजर आ रही है। दोनों कार के बोनट पर बैठे हैं। इस इस एक्ट्रेस की क्यूटनेस देख क्या आप उसे पहचान पाए। 

सोशल मीडिया पर बीते दिन एक फोटो वायरल हुआ। इसमें दो स्टारकिड कार के बोनट पर बैठे नजर आए। इनमें से एक आज बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा है। फोटो में अदाकारा ने अपने भाई को इस बचपन के फोटो के साथ बर्थडे विश किया है। फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। जो लोग उन्हें नहीं पहचान पा रहे वो पूछ रहे है कि ये कौन है। 

एक्ट्रेस को पहचान पाए आप?

अगर आप एक्ट्रेस को पहचान गए तो बहुत अच्छी बात है लेकिन नहीं पहचान पाए तो हम आपको बताते हैं कि ये कौन है। ये खूबसूरत अदाकारा है बॉलीवुड की आशिकी गर्ल कही जाने वाली श्रद्धा कपूर। तस्वीर में श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। ये दोनों सितारे मशहूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बच्चे हैं। इस तस्वीर को अब तक हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं। 

श्रद्धा कपूर साल 2020 में बागी 3 मूवी में नजर आई थीं। इसके बाद से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वो जल्दी ही एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म नागिन में नजर आने वाली हैं जिसका इंतजार उनके फैंस को लंबे समय से है। इसके साथ ही श्रद्धा के हाथों में स्त्री 2 और चालबाज जैसी बेहतरीन फिल्में भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।