लाइव टीवी

Ek Villain Returns: जॉन और दिशा समेत चारों एक्टर्स की आखिरी फिल्म फ्लॉप, 'एक विलेन रिटर्न्स' से धमाके की उम्मीद

Ek Villain Returns
Updated Jul 28, 2022 | 07:28 IST

Ek Villain Returns: एक विलेन रिटर्न्स से मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें बंधी हैं। अहम सवाल ये है कि मेकर्स ने ऐसे एक्टर्स पर दांव लगाया है जिनकी आखिरी फिल्में फ्लॉप रही हैं। 

Loading ...
Ek Villain ReturnsEk Villain Returns
Ek Villain Returns
मुख्य बातें
  • फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज को तैयार है।
  • 29 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है।
  • फिल्म एक विलेन का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है।

Ek Villain Returns: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज को तैयार है। 29 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख को मुख्य भूमिका में देखा गया था जबकि इस बार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहा है। 7 महीने पूरे होने को हैं और गिनी चुनी फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोरे हैं। अधिकांश बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई हैं। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रणबीर कपूर की शमशेरा इसके ताजा उदाहरण हैं। ऐसे में एक विलेन रिटर्न्स ने काफी उम्मीदें बंधी हैं। अहम सवाल ये है कि मेकर्स ने ऐसे एक्टर्स पर दांव लगाया है जिनकी आखिरी फिल्में फ्लॉप रही हैं। 

अर्जुन कपूर आखिरी बार 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। यह फिल्म बुरी तरह पिटी थी। उससे पहले उनकी पानीपत, इंडियाज मोस्ट वान्टेड, नमस्ते इंग्लैंड, मुबारकां भी फ्लॉप रहीं। अर्जुन कपूर को तो लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार है। वहीं जॉन अब्राहम भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म अटैक, सत्यमेव जयते 2, मुंबई सागा फ्लॉप रहीं।

Also Read: एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज, लव स्टोरी के साथ क्राइम और सस्पेंस का जबरदस्त ट्विस्ट है यह फिल्म

फेल लिस्ट में हैं तारा और दिशा

तारा सुतारिया को भी एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। उनकी आखिरी फिल्म हीरोपंती 2 तो बुरी तरह पिटी थी जबकि उससे पहले तड़प, मरजावां, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 भी खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं। वहीं दिशा पाटनी की बात करें तो वह आखिरी बार राधे में नजर आई थीं जोकि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। उससे पहले उनकी फिल्म मलंग आई थी जोकि हिट रही। 

तकरीबन 8 वर्षों के बाद फिल्म एक विलेन का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म एक विलेन जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी तब इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'एक विलेन रिटर्न्स' के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन में पूरी जान लगा दी है ताकि फिल्म बजट के अनुरूप पहले दिन कमाई कर ले। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।