लाइव टीवी

Watch Video: सड़क पर दिखा 'एलियन' जैसा प्राणी, वीडियो देख बोलीं एकता कपूर- बहुत डरावना है ये

Updated Jun 01, 2021 | 09:23 IST

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति चल रही है।

Loading ...
Ekta Kapoor
मुख्य बातें
  • एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति चल रही है।
  • वीडियो में साफ दिख रहा है कि एलियन जैसा आदमी पुल के ऊपर है।

Ekta Kapoor shares alien video: जानी मानी फ‍िल्‍म और टीवी शोज निर्माता एकता कपूर ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे झारखंड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति चल रही है। पास से बाइक वाले गुजर रहे हैं। कोई उसे 'एलियन' तो कोई 'भूत' बता रहा है। वहीं कुछ लोग इसे 'चुड़ैल' बता रहे हैं। 

जब एक बाइक सवार उस इंसान के पास जाकर लाइट मारता है तो वह आकृति रुककर उसे घूरने लगती है। वीडियो शेयर कर एकता कपूर ने लिखा है, 'यह उन लोगों के लिए बहुत ही डरावना है जो रात को अकेले सोते हैं।' 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंधेरी सड़क पर बाइकर्स हैं। इसे लोग एलियन, भूत या जॉम्बी कह रहे हैं। एकता कपूर ने भी यह वीडियो शेयर किया है। ज्यादातर लोग इसे कैमरा का स्पेशल इफेक्ट और वीडियो बनाने वाले की शरारत बता रहे हैं। हालांकि परनैचरल शोज और फिल्मों से लोगों को कई बार डरा चुकीं एकता कपूर को इस वीडियो ने हैरान कर दिया है।

बता दें कि एकता कपूर अपने वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। शो में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के 10 साल पूरे हुए हैं और इस मौके पर उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया था। ये शो 30 मई 2011 को शुरू हुआ था। यह टीवी सीरियल 10 जुलाई 2014 तक चला और इसे फैन्स का खूब प्यार मिला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।