लाइव टीवी

Birthday: 9 साल रिलेशन में रहने के बाद रूपा जैन से की थी फारुख शेख ने शादी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

Updated Mar 25, 2022 | 07:26 IST

Farooq Shaikh Birthday: चश्मे बद्दूर, उमराव जान, नूरी जैसी फिल्मों के एक्टर फारुख शेख का 25 मार्च का जन्मदिन होता है। फारुख शेख का जन्म 25 मार्च, 1948 को गुजरात के अमरोली में मुस्तफा और फरीदा शेख के परिवार में हुआ।

Loading ...
Farooq Shaikh
मुख्य बातें
  • एक्टर फारुख शेख का 25 मार्च का जन्मदिन होता है।
  • फारुख शेख का जन्म 25 मार्च, 1948 को गुजरात के अमरोली में हुआ।
  • फारुख पे सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की।

Farooq Shaikh Birthday: चश्मे बद्दूर, उमराव जान, नूरी जैसी फिल्मों के एक्टर फारुख शेख का 25 मार्च का जन्मदिन होता है। फारुख शेख का जन्म 25 मार्च, 1948 को गुजरात के अमरोली में मुस्तफा और फरीदा शेख के परिवार में हुआ। उनके पिता वकील थे। फारुख शेख अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में शुरुआती करने के बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया और आगे की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई भी की। उसके बाद कुछ समय तक उन्होंने वकालत भी की लेकिन मन नहीं लगा। 

उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे संजीदा कलाकारों में होती थी। फारुख शेख ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म गरम हवा से की थी और उन्होंने सलमान खान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी में उनके बड़े भाई का रोल प्ले किया था। वहीं, फिल्म ये जवानी है दीवानी में फारुख शेख ने रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाया था। फारुख शेख फिल्मों के अलावा कई टीवी शो के होस्ट भी रह चुके हैं। उन टीवी सीरियल्स में 'श्रीकांत', 'चमत्कार' और 'जी मंत्रीजी' शामिल है। इनमें भी फारुख का सबसे फेमस टीवी शो 'जीना इसी का नाम है' रहा। साल 2010 में फारुख को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। ये सम्मान उन्हें फिल्म लाहौर में उनके बेहतरीन एक्टिंग के लिए मिला था।

नहीं ली थी फीस

1973 में रिलीज हुई फिल्म गरम हवा में काम करने के लिए फारुख शेख ने कोई फीस चार्ज नहीं की थी। दरअसल फारुख शेख को पता चला कि डायरेक्टर रमेश सथ्यू फिल्म बना रहे हैं। इसके लिए उन्हें ऐसे एक्टर की जरूरत है जो बिना फीस के डेट दे दें। फारुख शेख ने बिना फीस के काम करने के लिए हामी भर दी थी। ये फिल्म हिट हुई। बाद में इस फिल्म के लिए फारुख शेख को 750 रुपए मिले थे। हालांकि, ये पैसे उन्हें फिल्म रिलीज होने के पांच साल बाद मिले थे। 

Also Read: संघर्ष के दिनों में इस हिट डायरेक्टर से की थी दीप्ती नवल ने शादी, बेटी गोद लेने के बाद टूट गया रिश्ता
 
रूपा जैन से की शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें फारुख शेख ने रूपा जैन से शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को भा गए। 9 साल रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों की 2 बेटियां हुई।  फारुख अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिताने गए थे। वहां 28 दिसंबर, 2013 को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई। निधन के वक्त वो महज 65 साल के थे। 

दीप्ति नवल के साथ जमी जोड़ी

फारुख शेख की दीप्ति नवल के साथ जोड़ी काफी पसंद की गई थी। 1981 में आई फिल्म चश्मे बद्दूर भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है। दोनों ने साथ-साथ (1982), कथा (1983), रंग-बिरंगी (1983) जैसी फिल्मों में काम किया। इस जोड़ी की आखिरी फिल्म 'लिसेन अमाया' 2013 में रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।