लाइव टीवी

पांच मौके जब राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के लिए किया प्यार का इजहार, बोनी कपूर से करते थे नफरत

Updated Apr 25, 2021 | 07:38 IST

कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी से बेइंतहा प्यार करते थे और इसका सबूत उनकी कई बातें देती हैं जो उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया था। जानिए राम गोपाल वर्मा के ऐसे ही कुछ बयान...

Loading ...
Sridevi, Ramgopal Varma
मुख्य बातें
  • राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
  • रामगोपाल वर्मा के कई बयान बताते हैं कि उनके दिल में श्रीदेवी के लिए एक विशेष जगह थी।
  • कॉलेज के समय से ही राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी के फैन थे।

मुंबई. आरजीवी नाम से मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अच्छा दबदबा रखते हैं। रामगोपाल वर्मा ने मनी, शूल, रंगीला, सत्या, सरकार, द अटैक्स ऑफ 26/11 जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। वह फिल्मों के वजह से ही नहीं बल्कि श्रीदेवी के लिए अपने जज्बातों के वजह से भी वह जाने जाते हैं। 

कॉलेज के समय से ही राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी के ना ही सिर्फ फैन थे बल्कि उनसे प्यार भी करते थे। वे चाहते थे कि उनकी दूसरी फिल्म में श्रीदेवी काम करें। इस वजह से वह अपने दोस्त के साथ श्रीदेवी के घर पहुंचे जहां श्रीदेवी उनके सामने एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठ गईं। 

यह देख कर राम गोपाल वर्मा उनके दीवाने हो गए थे और श्रीदेवी की तस्वीर उनके दिल में हमेशा के लिए छप गई थी। उन्होंने बताया कि वह श्रीदेवी को देखकर उनके पैर छूना चाहते थे। श्रीदेवी के साथ फिल्म में काम करने का सपना भी पूरा हुआ और श्रीदेवी ने उनकी दूसरी फिल्म में काम किया। 

रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की बताई थी सच्चाई
साल 2018 में श्रीदेवी हम सब को छोड़ कर चली गई थीं तब राम गोपाल वर्मा को भी बड़ा झटका लगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी एक नाखुश महिला थीं। 

आरजीवी ने बताया कि उनकी जिंदगी निराशाजनक थी और कई चीजों के वजह से वह परेशान रहती थीं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि बाहर से वह खुशमिजाज व्यक्ति लगती थीं लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से देखा था कि वह असल में कैसी थीं। 

राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की मां पर साधा था निशाना
श्रीदेवी के निधन के दौरान ही राम गोपाल वर्मा ने यह कहा था कि जब तक श्रीदेवी के पिता थे तब तक श्रीदेवी एक आजाद पक्षी थीं लेकिन जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी तब अपनी मां की छाया में वह बंध गईं थीं। 

राम गोपाल ने यह खुलासा किया था कि अपनी मां के अहंकार के वजह से श्रीदेवी को बहुत नुकसान हुआ था। जब अपनी मां की गलतियों की वजह से श्रीदेवी परेशानियों से घिरी हुई थीं तब रोने के लिए बोनी कपूर ने उन्हें अपना कंधा दिया था। उस समय बोनी कपूर भी कर्जे में डूबे हुए थे।

श्रीदेवी के मौत से टूट गए थे राम गोपाल
2018 में जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तब राम गोपाल इस खबर को सह नहीं पाए थे। यह खबर सुनने के बाद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था जिसमें वह भगवान से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। 

राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि वह भगवान से नफरत करते हैं। भगवान को गाली देते हुए उन्होंने यह इल्जाम लगाया था कि भगवान ने रोशनी की चमक को बुझा दिया है। 


बोनी कपूर से है नफरत
अपने ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा था कि वह बोनी कपूर से नफरत करते हैं। राम गोपाल ने यह बताया था कि श्रीदेवी जिनकी खूबसूरती किसी भी चीज पर चार चांद लगा देती थी।

राम गोपाल वर्मा ने लिखा बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी साधारण ग्रहणी की तरह रहती थीं। उनका मानना है कि श्रीदेवी जैसी परी को इस तरह साधारण नहीं रहना चाहिए। 

श्रीदेवी को घर के बाहर घंटों तक निहारा करते थे राम गोपाल 
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी के घर के बाहर उन्हें निहारने के लिए घंटों तक खड़े रहते थे। अपने ट्वीट में उन्होंने यह बताया था कि श्रीदेवी उनके पास रह सके इसीलिए वह उन्हें अपने फिल्मों में कास्ट किया करते थे। 

जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तब वह बेहद उदास थे और अपने ट्वीट में उन्होंने यह बयां किया था कि वह श्रीदेवी से प्यार करते हैं और हमेशा उन्हें प्यार करते रहेंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।