लाइव टीवी

हो गया था रोका लेकिन मंडप तक नहीं पहुंची बात, सगाई के बाद ही टूट गया था इन बॉलीवुड स्टार्स का रिश्ता!

Updated Feb 13, 2022 | 09:09 IST

Bollywood Stars Who Broke Their Relationship After Engagement: सगाई के बाद शादी ना होना बॉलीवुड जगत के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने सगाई करने के बाद शादी से पहले अपने रिश्ते का नामों निशान मिटा दिया।

Loading ...
सगाई के बाद इन स्टार्स ने तोड़ दी थी शादी
मुख्य बातें
  • शादी से पहले कई बॉलीवुड सितारे तोड़ चुके हैं सगाई।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता बिजलानी से हो चुकी थी सलमान खान की सगाई।
  • इस कारण करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से शादी होते-होते रह गई थी।

Bollywood Stars Who Broke Their Relationship Just After Engagement: सगाई की अंगूठी के साथ एक नए नये रिश्ते की शुरुआत होती है। सगाई के बाद कोई भी जोड़ी शादी से सिर्फ एक कदम दूर होती है। हालांकि सभी परियों की कहानी का अंत सुखद ही नहीं होता। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के सगाई की खबरों को सुन उनके प्रसंशक खुश हो जाते हैं, लेकिन मनोरंजन की दुनिया में हर सगाई के बाद शादी हो ऐसा जरूरी नहीं है। जी हां फिर चाहे सलमान खान और संगीता बिजलानी हों या फिर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर, बॉलीवुड में सगाई के बाद शादी तोड़ने वाले कई सितारे हैं। 

सगाई के बाद शादी ना होना बॉलीवुड जगत के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने सगाई करने के बाद शादी से पहले अपने रिश्ते का नामों निशान मिटा दिया। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए बॉलीवुड के ऐसे सितारों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने अपनी पसंदीदा पार्टनर से सगाई के बाद शादी नहीं की।

Also Read: Malaika Arora की अब तक की सबसे बोल्ड फोटोज हुईं वायरल, ब्रालेस होकर एक्ट्रेस ने दिया कातिलाना पोज

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन 

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिलेशनशिप से तो आप सब वाकिफ होंगे। दोनों स्टार्स हां मैंने प्यार किया है फिल्म में एक साथ नजर आए थे। दोनों की इस शानदार जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अपनी सगाई की घोषणा कर अभिषेक बच्चन ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि अपनी सगाई के चार महीने बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की और बाद में तलाक हो गया। आज वह दो बच्चों समायरा और कियान राज कपूर की सिंगल मां हैं। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद उनसे शादी की। दंपत्ति आज एक बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता हैं। दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

संगीता बिजलानी और सलमान खान 

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर मीडिया साइट्स द्वारा उनके शादी के अफवाह की खबरें चलाई जाती हैं। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे की एक बार भाईजान शादी के बेहद करीब आ गए थे। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपने शुरुआती दिनों में संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे, दोनों ने सगाई के बाद शादी करने का फैसला किया था। यहां तक की शादी के कार्ड भी छपने शुरू हो गए थे, लेकिन अचानक से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और जोड़े ने अपनी सगाई तोड़ दी। हालांकि दोनों में से किसी स्टार्स ने इसकी आधारिक पुष्टि नहीं की है। संगीता ने आखिरकार 1996 में क्रिकेटर अजहरुद्दीन मोहम्मद से शादी की, लेकिन साल 2010 में दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। आज सलमान खान और संगीता बिजलानी दोनों के अच्छे रिश्ते हैं।

Also Read: गहराइयां के किसिंग सीन पर सिद्धांत चतुर्वेदी को आया चाचा का फोन, पूछा- 'सच में छुए थे दीपिका पादुकोण के होंठ?'

गुरप्रीत गिल और विवेक ओबेरॉय 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय चर्चित अभिनेत्री और मॉडल गुरप्रीत गिल से प्यार करते थे। दोनों को एक साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्पॉट किया गया। वहीं एक साथ शादी पार्टीज में शामिल होने वाला यह जोड़ा शहर में चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि जब फैंस ने सोचा कि वे अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि करने वाले हैं तो दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की।

रवीना टंडन और अक्षय कुमार 

रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिलेशनशिप से तो आप सब वाकिफ होंगे। इस शानदार जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों बेहद पसंद किया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप से पहले दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। आपको बता दें अक्षय कुमार की ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले शिल्पा शेट्टी को डेट करने की अफवाह थी। अक्षय आज दो बच्चों आरव और नितारा के पिता हैं। दूसरी ओर रवीना ने अनिल थडानी से शादी की और उनके दो बच्चे राशा और रणबीर हैं।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल 

कथित तौर पर करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल एक टीवी रियलिटी शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर भी एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों सितारों को एक साथ दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता था। लेकिन आपसी अनबन के कारण दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। करिश्मा ने हाल ही में वरुण बंगेरा के साथ शादी की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।