लाइव टीवी

2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरभजन सिंह ने भेजा ये मैसेज, गीता बसरा ने नहीं दिया था जवाब

Updated Mar 13, 2021 | 08:02 IST

एक्ट्रेस गीता बसरा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। गीता बसरा कई वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने साल 2015 में हरभजन सिंह से शादी की थी। जानिए गीता बसरा और हरभजन सिंह की लव स्टोरी...

Loading ...
Geeta Basra, Harbhajan Singh
मुख्य बातें
  • गीता बसरा आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • गीता बसरा ने साल 2015 में हरभजन सिंह से शादी की।
  • गीता बसरा और हरभजन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम है।

मुंबई. एक्ट्रेस गीता बसरा आज (13 मार्च) को अपना बर्थडे मना रही हैं। गीता को पहान फिल्म दिल दिया है से मिली। गीता बसरा का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। 

हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने गीता को पहली बार गाने 'वो अजनबी' गाने के पोस्टर में देखा था। भज्जी ने इसके बाद अपने साथी युवराज सिंह से पूछा कि क्या तुम इस पोस्टर वाली लड़की को जानते हो? 

हरभजन सिंह के मुताबिक युवराज ने बोला नहीं, जिसपर हरभजन ने युवराज से कहा कि अगर नहीं पता है तो पता लगाओ कि कौन है ये।  इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त सूवेद लोहिया से कहा कि उन्हें मिलना है। वह गीता को जानता था उसने गीता का नंबर अरेंज किया।  

नहीं दिया मैसेज का जवाब
हरभजन ने बताया कि साल 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने गीता को मैसेज किया और कॉफी डेट के लिए पूछा था। गीता ने इस मैसेज का जवाब नहीं दिया था। इसके कुछ वक्त बाद गीता ने अपने ड्राइवर के लिए आईपीएल मैच के टिकिट्स मांगे।   

हरभजन सिंह के मुताबिक, 'मैंने जब टिकट्स दिए तो गीता मुझसे मिलने के लिए राजी हो गई थीं। इसके बाद हम काफी बार मिले। गीता उस वक्त किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं। उनका पूरा फोकस अपने करियर पर था।' 

टूटने वाला था रिश्ता
बकौल क्रिकेटर दोनों का रिश्ता एक वक्त टूटने के कगार पर आ गया था। गीता ने खुद हरभजन से कहा था कि वह रिश्ता तोड़ दे। यहां तक कि गीता ने हरभजन सिंह को सलाह दी थी कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर लें।   

हरभजन ने बताया कि उन्हें गीता को मनाने में लगभग 9 महीने लग गए थे। आखिर में दोनों की साल 2015 में शादी हो गई थी। हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी हिनाया हीर पलाहा हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।