लाइव टीवी

Gemini Ganeshan Birthday: जेमिनी गणेशन की कहानी,अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थीं रेखा, मां की मौत के बाद माना था बेटी

Updated Nov 17, 2021 | 10:04 IST

Gemini Ganeshan Birthday: साउथ के सुपरस्टार और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का आज बर्थडे है। जेमिनी गणेशन ने रेखा की मां पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी। जानिए साउथ सुपरस्टार की लाइफ के Facts...

Loading ...
Gemini Ganeshan
मुख्य बातें
  • जेमिनी गणेशन का आज बर्थडे है।
  • जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है।
  • जेमिनी गणेशन को साउथ का पहला सुपरस्टार कहा जाता है।

मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का आज बर्थडे है। जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक जेमिनी गणेशन ने रेखा की मां पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी। 

साल 1947 में शिवाजी गणेशन जेमिनी स्टूडियो में प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव के रुप में काम करने लगे थे। इसके बाद उनका नाम जेमिनी गणेशन पड़ गया था। जेमिनी ने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मिस मालिनी' फिल्म से की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलायलम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में  जेमिनी को ‘कादल मन्नान’ यानी रोमांस का बादशाह कहा जाता था।

की थी चार शादियां
जेमिनी गणेशन ने 1940 में 19 साल की उम्र में आलामेलु से शादी की थी। आलामेलु से जेमिनी को चार बेटियां हुई। आलामेलु के बाद जेमिनी गणेशन ने पुष्पावली से शादी की थी। हालांकि, जेमिनी ने कभी पुष्पावल्ली को अपनी वाइफ स्वीकार नहीं किया था।जेमिनी ने तीसरी शादी साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सावित्री से की थी। दोनों की दो संतानें हैं- बेटी विजया चामुंडेश्वरी और बेटा सतीश कुमार है। उनकी चौथी वाइफ जूलियाना उनसे 36 साल छोटी थीं।

अंतिम संस्कार में नहीं आई थीं रेखा
पुष्पावल्ली की मौत के तीन साल बाद जेमिनी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को रेखा ने दिया था और सबके सामने रेखा ने उनके पांव छुए। तब जेमिनी गणेशन ने कहा- 'उन्हें खुशी है उन्होंने अपनी ‘बॉम्बे वाली बेटी’ के हाथों से अवॉर्ड लिया।'

जेमिनी गणेशन का साल 2005 में निधन हो गया था।जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। तब तो रेखा कुल्लू-मनाली (हिमाचल प्रदेश) में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।