लाइव टीवी

Google ने डूडल के साथ संगीत उस्ताद भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि, 8 सितंबर 1926 को असम में हुआ था जन्म

Updated Sep 08, 2022 | 10:18 IST

Google Pays Tribute To Bhupen Hazarika With Doodle: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और फिल्मकार भूपेन हजारिका के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Loading ...
Bhupen Hazarika Google Doodle
मुख्य बातें
  • फिल्मकार भूपेन हजारिका के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
  • भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था।
  • आज के गूगल डूडल में डॉ भूपेन हजारिका हारमोनियम बजाते देखा जा सकता है।

Google Pays Tribute To Bhupen Hazarika With Doodle: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और फिल्मकार भूपेन हजारिका के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था। ृआज के गूगल डूडल में डॉ भूपेन हजारिका हारमोनियम बजाते देखा जा सकता है। डूडल को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली ने बनाया है।

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे। भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ है। हजारिका की असरदार आवाज में जिस किसी ने उनके गीत "दिल हूम हूम करे" और "ओ गंगा तू बहती है क्यों" सुना वह इससे इंकार नहीं कर सकता कि उसके दिल पर भूपेन दा का जादू नहीं चला। 

वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया।  उन्होंने फिल्म "गांधी टू हिटलर" में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन "वैष्णव जन" गाया था। भारत सरकार ने 2011 में उन्हें पद्मभूषण सम्मानित किया। मरणोपरान्त 2019 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। 

भूपेन दा के नाम से मशहूर हजारिका को 1975 में सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय फिल्म के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार, 1992 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 2009 में असोम रत्न और इसी साल संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, 2011 में पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2019 में इन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की गई। भूपेन हजारिका को 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।