लाइव टीवी

ब्रेकअप के एक साल बाद Harshvardhan Rane ने तोड़ी चुप्पी, बताया Kim Sharma संग क्यों खत्म हुआ था रिश्ता

Updated Oct 30, 2020 | 09:02 IST

एक्ट्रेस किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था अब एक साल से ज्यादा समय बाद इसकी वजह सामने आ गई है। हर्षवर्धन ने खुद बताया किम संग क्यों खत्म हुआ रिश्ता।

Loading ...
Harshvardhan Rane with Kim Sharma
मुख्य बातें
  • पिछले साल हुआ था एक्ट्रेस किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे का ब्रेकअप।
  • अब हर्षवर्धन ने बताया क्यों खत्म हुआ था किम शर्मा संग रिश्ता।
  • मालूम हो कि ब्रेकअप के बाद हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा अपने रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और वो अलग हो गए। हर्षवर्धन और किम ने अपने ब्रेकअप के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन अब उनके अलग होने की वजह सामने आ गई है। 

हर्षवर्धन ने बताई ब्रेकअप की वजह

हर्षवर्धन ने हाल ही में टाइम्स नाउ डिजिटल से बात की और बताया कि दोनों का रिश्ता क्यों खत्म हुआ। हर्षवर्धन ने किम से रिश्ता खत्म होने के पीछे अपने डीएनए (DNA) को जिम्मेदार बताया। हर्षवर्धन ने कहा, 'हमारे बीच जो गलत हुआ वो मेरा डीएनए है। यह साफ है कि मैं 12 साल से सिंगल था। कोई ना कोई वजह होनी चाहिए क्योंकि बिना वजह कुछ नहीं होता। मैंने उन्हें डेट करना शुरू किया और वो धरती पर सबसे मजेदार इंसान हैं।'

किम संग बिताए समय को बताया बेस्ट

हर्षवर्धन ने किम संग बिताए समय को याद करते हुए कहा, 'मैंने वाकई अपना सबसे बेहतरीन समय बिताया। मुझे लगता है कि यह मेरा डीएनए है, जिसे मैं जिम्मेदार कहूंगा। रंग दे बसंती में एक डायलॉग है- आजादी मेरी दुल्हन है, वैसे ही मैं बोलूंगा कि सिनेमा मेरी दुल्हन है। बस बीजॉय (नांबियार) सर बनाते रहें फिल्म, और यही है मेरा रिलेशनशिप।'

किया था ये पोस्ट

मालूम हो कि दोनों के ब्रेकअप को एक साल से ज्यादा समय बीत हो गया है। हर्षवर्धन ने किम से अलग होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिससे यह साफ हो गया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। हर्षवर्धन ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। हर्षवर्धन ने किम को अच्छी इंसान बताते हुए उन्हें थैंक्यू और बाय कहा था।

बता दें कि हर्षवर्धन का नाम एक्ट्रेस संजीदा शेख से जुड़ चुका है हालांकि दोनों ने इसका खंडन किया। हाल ही में हर्षवर्धन की वेब सीरिज तैश रिलीज हुई है जिसमें संजीदा शेख भी हैं। इसमें लीड रोल में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।