लाइव टीवी

हेलेन ने 43 की उम्र में की थी सलीम खान से दूसरी शादी, चार बच्चों के पिता के घर में कैसे मिली जगह?

Updated Jul 27, 2022 | 14:28 IST

Helen and Salim Khan Love Story: हेलेन ने 43 साल की उम्र में सलीम खान से शादी की थी, जो ना केवल पहले से शादीशुदा थे बल्कि चार बच्चों के पिता भी थे। जानें कैसी है दोनों की लव स्टोरी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Helen with Husband Salim Khan
मुख्य बातें
  • हेलेन ने चार बच्चों के पिता सलीम खान से की थी शादी।
  • सलीम खान के घर में हेलेन को कैसे मिली थी जगह?
  • जानें सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी।

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रहीं हेलेन लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। वो अभिनय देओल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ब्राउन में नजर आएंगी। इससे पहले वो मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन में पर्दे पर दिखी थीं। हेलेन बेहतरीन डांसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों में डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया और यही वजह है कि वो कैबरे क्वीन कहलाई जाने लगीं। 21 नवंबर 1938 को बर्मा में पैदा हुईं हेलेन का पूरा नाम एनी रिचर्डसन (Helen Anne Richardson) है।

Also Read: Ek Villain Returns: फिल्म के लिए जॉन अब्राहम ने ली सबसे ज्यादा फीस, जानें बाकि एक्टर्स ने कितना किया चार्ज

कब भारत आईं हेलेन

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके पिता का निधन हो गया और उनका पूरा परिवार वो देश छोड़कर भारत आ गए। हेलेन की मां नर्स थीं लेकिन उनकी कमाई से परिवार का गुजारा नहीं हो रहा था जिसके चलते परिवार की मदद करने के लिए हेलेन ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। 19 साल की उम्र में 1958 में उन्हें अपने करियर का पहला ब्रेक मिला और उन्होंने फिल्म हावडा ब्रिज में गाने मेरा नाम चिन चिन चू में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिल्म गुमनाम के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। 

पहली शादी

हेलेन ने साल 1957 में प्रेम नारायण अरोड़ा से शादी की थी। इस समय हेलेन केवल 19 साल की थीं जबकि प्रेम 27 साल के थे। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में पैसों को लेकर समस्या शुरू हो गई थी जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। पीएन अरोड़ा की वजह से हेलेन को काम मिलना बंद हो गया था जिससे उन्हें पैसों की परेशानी होने लगी। इसके बाद साल 1974 में यानी शादी के 17 साल बाद वो पहले पति से अलग हो गईं।

सलीम खान से मुलाकात

हेलेन की मुलाकात जाने माने राइटर सलीम खान से हुई और उन्होंने हेलेन की मदद की। जिसके बाद हेलेन को काम मिलने लगा और उन्होंने डॉन, दोस्ताना और शोले जैसी फिल्मों में काम किया। इस दौरान हेलेन और सलीम के करीबी बढ़ने लगी। वहीं सलीम इस समय ना केवल शादीशुदा थे बल्कि उनके चार बच्चे भी थे। 

सलीम खान की लाइफ

सलीम की शादी सुशीला चरक से हुई थी। वहीं दूसरी तरफ उनका अफेयर हेलेन संग हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। हेलेन ने साल 1981 में सलीम खान से शादी कर ली। पति की दूसरी शादी ने सुशीला को परेशान कर दिया। उनके बच्चे भी अपने पिता के इस फैसले से नाखुश थे और हेलेन को पसंद नहीं करते थे।

सुशीला संग रिश्ता हुआ बेहतर

सुशीला के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था और इसी कारण वो अपने चारों बच्चों के साथ उसी घर में रहती रहीं और शादी के बाद हेलेन भी यहां रहने लगीं। धीरे- धीरे सुशीला और हेलेन एक दूसरे को पसंद करने लगीं और उनका रिश्ता बेहतर हो गया। उनके बच्चे भी हेलेन को पसंद करने लगे और सब एक खुशी परिवार की तरह साथ रहने लगा। 

अर्पिता को लिया गोद

हेलेन और सलीम ने एक बेटी अर्पिता को गोद लिया। बताया जाता है कि हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुईं मिली थीं जिसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया। वहीं सलीम के चारों बच्चे भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान का अर्पिता के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। सलीम खान, सुशीला चरक और हेलेन के बच्चों के रिश्ते आपस में बहुत अच्छे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।