लाइव टीवी

Hema Malini Birthday: 73 की उम्र में भी कम नहीं हुआ 'ड्रीम गर्ल' का जलवा, करोड़ों की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Updated Oct 16, 2021 | 07:04 IST |

Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी आज अपना 73वां जन्‍मदिन मना रही हैं। वह एक सफल अदाकारा होने के साथ एक राजनेता भी हैं। उनकी करोड़ों में कमाई है।

Loading ...
Hema Malini
मुख्य बातें
  • फिल्म "सपनों का सौदागर" से हेमा मालिनी ने किया था डेब्‍यू
  • अपने जमाने की सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वालों में से रही हैं एक
  • एक प्रोजेक्‍ट के लिए चार्ज करती हैं 3 से 4 करोड़

Hema Malini Net Worth: हेमा मालिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं। वह अपने समय की सफल अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा हिंदी सिनेमा में योगदान दिया। उनका जलवा अभी भी बॉलीवुड में बरकरार है। रुपहले पर्दे के अलावा वह बतौर राजनेता भी सक्रिय हैं। आज हेमा मालिनी अपना 73वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई के बारे में बताएंगे। 

इन तरीकों से करती हैं कमाई 

हेमा मालिनी एकअदाकारा होने के लिए एक फिल्म निर्माता भी हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन क्‍लासिकल डांसर भी हैं। एक्टिंग के अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह इन सभी के जरिए कमाई करती हैं। वह एक प्रोजेक्‍ट के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए लेती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 440 करोड़ रुपए है। 

सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वाली अदाकाराओं में शुमार 

हेमा मालिनी अपने दौर की सर्वाधिक भुगतान पाने वाली अदाकाराओं में से एक रही हैं। उन्‍होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 15 फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्‍होंने शशि कपूर, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, देव आनंद, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन और अन्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ भी काम किया। 

इन कारों का है कलेक्‍शन 

हेमा मालिनी के पास कई लग्‍जरी कारों का कलेक्‍शन है, जिनमें ऑडी क्यू5, मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास है आदि शामिल है। उन्‍होंने अपने 71वें जन्मदिन पर एमजी हेक्टर भी खरीदी थी।

डेब्‍यू फिल्म से ही मिली सफलता 

हेमा मालिनी को प्‍यार से लोग ड्रीम गर्ल के नाम से जानते हें। उन्‍होंने बॉलीवुड में फिल्म "सपनों का सौदागर" से डेब्‍यू किया था। वह पहली ही मूवी के बाद से फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलें। बॉलीवुड में उनका करियर शानदार रही। उनकी फिल्म सीता और गीता और शोले ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

राजनीति सफर 

 हेमा मालिनी 2004 में राज्यसभा में एक सांसद के रूप में भाजपा में शामिल हुईं। मार्च 2010 में उन्‍हें भाजपा की महासचिव नियुक्त किया गया। 2014 में उन्‍हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में भी उन्‍हें जीत हासिल हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।