लाइव टीवी

आशीष शर्मा और सोनारिका भदौरिया की Hindutva का फर्स्ट लुक आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Updated Aug 23, 2022 | 13:13 IST

HINDUTVA FIRST LOOK OUT: जाने माने एक्टर आशीष शर्मा लंबे समय से अपनी फिल्म हिंदुत्व को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट टीवी अदाकारा सोनारिका भदौरिया नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है।

Loading ...
HINDUTVA FIRST LOOK OUT
मुख्य बातें
  • एक्टर आशीष शर्मा लंबे समय से अपनी फिल्म हिंदुत्व को लेकर चर्चा में हैं।
  • इस फिल्म में उनके अपोजिट टीवी अदाकारा सोनारिका भदौरिया नजर आएंगी।
  • आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है।

HINDUTVA FIRST LOOK OUT: जाने माने एक्टर आशीष शर्मा लंबे समय से अपनी फिल्म हिंदुत्व को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट टीवी अदाकारा सोनारिका भदौरिया नजर आएंगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। टीजर वीडियो में भगवा ध्यज के आगे आशीर्ष शर्मा धोती पहनकर शंख बजाते नजर आ रहे हैं। आशीष ने फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा है- जिस सच से रखा वंचित हमें सच्चाई अब वो सुनानी है #Hindutva कोई कहानी नहीं ये सत्य की वाणी है।

20 सेकंड का ये फर्स्ट लुक वीडियो काफी जबरदस्त है। हालांकि इस वीडियो में सोनारिका की झलक नहीं दिखाई दी है। इस फर्स्ट लुक वीडियो के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कभी राम बनकर, कभी मोदी बनकर, कभी चंद्रगुप्त मौर्य तो कभी पृथ्वीवल्लभ बनकर नजर आए आशीष शर्मा अब इस फिल्म में एक नए किरदार में नजर आएंगे। 

Also Read: इतने करोड़ की मालकिन थीं सोनाली फोगाट, नोएडा से लेकर हिसार तक में है उनकी प्रॉपर्टी

इस फिल्म का निर्देशन एवं लेखन करण राजदान ने किया है। राजदान ने रजनी और तहकीकत जैसे टीवी शो का लेखन और निर्देशन भी किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। यह फिल्म अपनी घोषणा के दौरान से ही चर्चा में है। कुछ समय पहले फिल्म हिंदुत्व की पहली स्क्रीनिंग सनी सुपर साउंड, जुहू में आयोजित की गई थी। यह फिल्म कहती है कि हिंदुत्व के अनुसार ‘सारी दुनिया एक परिवार है।’ वसुधैव कुटुम्बकम।” 

फिल्म हिंदुत्व के मुख्य अभिनेताओं में जाने-माने टीवी कलाकार आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, भजन सम्राट, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव, मोहम्मद रेजा, अगस्त आनंद और सतीश शर्मा शामिल हैं। 

    Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।