लाइव टीवी

हनी सिंह को हो चुकी है ये गंभीर बीमारी, 11 साल पहले की थी दोस्त से शादी, पढ़ें Unknown Facts

Updated Mar 15, 2022 | 11:13 IST

Honey Singh Unknown Facts: बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह का आज जन्मदिन है और वो 39 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Honey Singh
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह का आज जन्मदिन है और वो 39 साल के हो गए हैं।
  • हनी सिंह ने साल 2014 में बॉलीवु़ड डेब्यू किया था।
  • हनी सिंह ने साल 2011 में की थी शालिनी तलवार से शादी।

Honey Singh Birthday: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह का आज जन्मदिन है और वो 39 साल के हो गए हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और उनका बचपन यहीं बीता। हनी सिंह ने पीतमपुरा के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद वो म्यूजिक में डिग्री हासिल करने के लिए लंदन शिफ्ट हो गए। 

हनी सिंह की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बाते हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानें सिंगर की लाइफ से जुड़ी 15 खास और अनसुनी बातें। 

Also Read: शालिनी तलवार ने मांगा 10 करोड़ का मुआवजा, हनी सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

हनी सिंह की जिंदगी से जुड़ी खास बातें (Honey Singh Life Unknown Facts)

1. हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है और वो पंजाब में जन्मे थे। 
2. हनी सिंह अपने नाम के आगे यो यो का इस्तेमाल करते हैं जिसका मतलब है 'आपका अपना'। 
3. हनी सिंह ने पंजाबी फिल्मों में काम किया है जिसमें मिर्जा- द अनटोल्ड स्टोरी, मैं तेरा 22 तू मेरा 22 शामिल है। 
4. हनी सिंह ने साल 2014 में फिल्म द एक्सपोज से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें हिमेश रेशमिया भी थे। बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में ही वापसी की। 
5. यो यो ने अपने फेमस गाने 'ब्राउन रंग' का वीडियो दुबई में 1 लाख डॉलर में शूट किया था। वीडियो लॉस एंजिल्स के फिल्म निर्देशकों द्वारा निर्देशित किया गया था।
6. हनी सिंह की एलबम 'इंटरनेशनल विलेजर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली (तब तक की) एलबम बनी। 
7. सुनील बोहरा की फिल्म मस्तान के गाने 'मुझे नीट पिला दे सजना' के लिए हनी को 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया था जिससे वह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे महंगे गायक बन गए थे। 
8. उन्होंने 2012 के टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो की YouTube की लिस्ट में दो स्थान हासिल किए थे। उनका गाना ब्राउन रंग टॉप पर था जबकि हाई हील्स ने चौथा स्थान हासिल किया था। 
9. हनी सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर बनना चाहते थे। इतना ही नहीं वो तबला बजाना भी जानते हैं। 
10. हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की थी।

11. हनी सिंह को बायपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई थी। उन्होंने बताया था कि यह सब 18 महीने तक चला था और उन्होंने चार डॉक्टर बदले थे क्योंकि उनपर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था।
12. हनी सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें ड्राइव करना भी पसंद है।

Also Read: 18 महीने तक कमरे में बंद रहे थे हनी सिंह, बचपन की दोस्त से गुप-चुप रचाई शादी

मालूम हो कि हनी सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8.4 मिलियन यानी 84 लाख फॉलोअर्स हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।