लाइव टीवी

63 साल की उम्र में टीवी डेब्यू करेंगी नीतू कपूर, नोरा फतेही के साथ इस डांस शो को करेंगी जज

Updated Mar 15, 2022 | 11:02 IST

Neetu Kapoor tv debut: नीतू कपूर जल्द ही रिएलिटी शो के जरिए अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। नीतू कपूर नोरा फतेही के साथ इस डांस शो को जज करेंगी। जानिए पूरी डिटेल्स...

Loading ...
Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं।
  • नीतू कपूर रिएलिटी शो को जज करते हुए नजर आने वाली हैं।
  • नीतू कपूर के अलावा नोरा फतेही भी इस डांस शो को जज करेंगी।

मुंबई. नीतू कपूर फिल्मों से काफी वक्त से दूर हैं। हालांकि, फिल्मों के बाद नीतू कपूर जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। नीतू कपूर टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में कंटेस्टेंट के डांस को जज करती हुई दिखाई देंगी। नीतू कपूर के अलावा डांसिंग क्वीन नोरा फेतही भी इस रिएलिटी शो को जज करने जा रही हैं। 

ANI से बातचीत में नीतू कपूर ने कहा कि, 'शो का हिस्सा बनने की मुझे बेहद खुशी हो रही है। ये प्लेटफॉर्म सभी कंटेस्टेंट्स को अपना टैलेंट दिखाने का एक सुनहरा मौका होगा। मैं डांस दीवाने जूनियर्स में अपने रोल को जिम्मेदारी से देखती हूं। मुझे छोटे डांसरों को समर्थन देना है। मैं उन्हें मंच पर डांस करते हुए देखने का अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हूं।' नीतू कपूर के अलावा नोरा फतेही भी इस शो को जज कर रही हैं। दोनों के अलावा कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी भी शो को जज करते हुए नजर आएंगे। 

Also Read:  जब Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor को कहा परेशानी भरा बॉयफ्रेंड? शादी के बाद फिल्मों से दूरी की थी ये वजह

डांस करना बेहद पसंद
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नीतू कपूर ने कहा, 'मैं अपने टीवी डेब्यू के जरिए जनता के घर में आने के लिए बेहद रोमांच हूं।' एक्ट्रेस कहती हैं कि वह एक अच्छी डांसर नहीं है, लेकिन उन्हें डांस करना बेहद पसंद है। नीतू कपूर के मुताबिक उन्हें लगता है कि अगर कोई किसी चीज को कोई पसंद करता है, तो उसे दिखाना चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी नीतू कपूर सुपर डांस और इंडियन आइडल जैसे रिएलिटी शो में बतौर गेस्ट जज बनकर शामिल हो चुकी हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर अब फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और वरुण धवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

जुग-जुग जियो के जरिए नीतू कपूर लंबे अरसे बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी कैमियो रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।