लाइव टीवी

Hum Aapke Hain Koun और Maine Pyar Kiya के म्यूजिक डारेक्टर Raam Laxman का निधन, सलमान खान ने जताया शोक

Updated May 22, 2021 | 18:03 IST

Bollywood music director Raam Laxman: राम लक्ष्मण ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी संगीत दिया था।

Loading ...
सलमान खान और राम लक्ष्मण।
मुख्य बातें
  • मशहूर म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण का निधन हो गया है।
  • राम लक्ष्मण 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।
  • राम लक्ष्मण का निधन आज यानी 22 मई की सुबह हो गया। 

फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। राम लक्ष्मण 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। राम लक्ष्मण का निधन आज यानी 22 मई की सुबह हो गया। 

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डारेक्टर राम लक्ष्मण बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। राम लक्ष्मण के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। म्यूजिक डारेक्टर को सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। 

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि
सलमान खान ने राम लक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपनी सफल फिल्मों को याद करते हुए अभिनेता सलमान खान ने लिखा, 'मैंने प्यार किया, पत्थर के फूल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी सफल फिल्मों के संगीत निर्देशक राम लक्ष्मण का दुखद निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

लता मंगेशकर ने व्यक्त किया शोक
राम लक्ष्मण के निधन पर गायिका लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है। मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

आपको बता दें, राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उनके करियर की शुरुआत दादा कोंडके की मराठी फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने से हुई। बाद में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी संगीत दिया है। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में संगीत दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।