लाइव टीवी

घरवालों को बिना बताए मुंबई आए थे जगजीत सिंह, शादी के लिए वाइफ के पहले पति से मांगी इजाजत

Updated Feb 08, 2021 | 06:50 IST

गजल सिंगर जगजीत सिंह का आज बर्थडे है। ऑल इंडिया रेडियो में गाना गाकर करियर की शुरुआत करने वाले जगजीत सिंह साल 2011 में दुनिया छोड़कर चले गए। जानिए उनकी लाइफ से जुड़े facts

Loading ...
Jagjit Singh
मुख्य बातें
  • गजल सम्राट जगजीत सिंह का आज बर्थडे है।
  • जगजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाना गाकर की थी।
  • जगजीत सिंह साल 1965 में घर में बिना बताए मुंबई आ गए थे।

मुंबई. गजल गायक जगजीत सिंह का आठ फरवरी को बर्थडे है। जगजीत सिंह साल 2011 में दुनिया छोड़कर चले गए थे। हालांकि, अपनी गजलों से वह आज भी लोगों के मन में जिंदा है। जगजीत सिंह का जीवन काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा था।

जगजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाना गाकर की थी। इससे पहले उन्होंने पंजाब के जालंधर शहर से पढ़ाई की थी। जगजीत सिंह ने संगीत की शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से ली थी।

जगजीत सिंह साल 1965 में घर में बिना बताए मुंबई आ गए थे। मुंबई में लंबे संघर्ष के बाद उन्हें गाने का मौका मिला। साल 1976 में आया उनका एलबम द अनफ़ॉरगेटेबल्स हिट रहा। 

नहीं सफल हुआ पहला प्यार 
जगजीत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने चित्रा से शादी की। चित्रा से पहले भी वह एक लड़की को दिल दे बैठे थे। हालांकि, ये प्यार परवान नहीं चढ़ा। जगजीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया 'एक लड़की को चाहा था। जालंधर में पढ़ाई के दौरान साइकिल पर ही आना-जाना होता था।' 

बकौल जगजीत सिंह, 'लड़की के घर के सामने साइकिल की चैन टूटने या हवा निकालने का बहाना कर बैठ जाते और उसे देखा करते थे। बाद मे यही सिलसिला बाइक के साथ जारी रहा।'

वाइफ के पहले पति से मांगी इजाजत
जगजीत सिंह ने सिंगर चित्रा से शादी की थी। चित्रा पहले से देबू प्रसाद दत्ता से शादी कर चुकी थीं। उनकी एक बेटी मोना भी थी। चित्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने पहली बार जगजीत सिंह की आवाज सुनी तो उन्हें पसंद नहीं आई। बाद में वह उनकी आवाज की दीवानी हो गई थीं।

चित्रा अपने पति से अलग हो गई थीं। हालांकि, दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ। इस दौरान जगजीत सिंह ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चित्रा ने जवाब दिया कि मैं पहले से शादी-शुदा हूं। साल 1970 में जगजीत सिंह जगजीत सिंह के पति के पास आए और उनसे शादी की इजाजत मांगी। 

बेटे की मौत से टूट गए
साल 1990 में जगजीत सिंह के बेटे विवेक सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उस शाम बांद्रा में शारजहां के शेख अब्दुल अनाम मुखातिर के गेट टुगेदर में 'दर्द से मेरा दामन भर आया' गाना सुनाया था। 

जगजीत सिंह के दोस्तों के मुताबिक- 'गजल गाते-गाते वह बहुत रोने लगे थे। उन्हें रोते देख हम घबरा गए थे। जगजीत सिंह के रोने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने कहा कि दिल घबरा रहा है और मेरा मन नहीं लग रहा है। रात ढाई-तीन बजे उन्हें बेटे की मौत की खबर मिल गई।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।