लाइव टीवी

Throwback: अचानक टूट गया था करीना कपूर- शाहिद कपूर का रिश्ता, क्या एक्ट्रेस की मां बबीता थीं वजह?

Updated Feb 08, 2021 | 07:14 IST

करीना कपूर ने लंबे समय तक एक्टर शाहिद कपूर को डेट किया था, लेकिन फिर अचानक दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। क्या आप जानते हैं आखिर क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

Loading ...
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने लंबे समय तक किया था एक्टर शाहिद कपूर को डेट।
  • कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद अचानक हो गया था ब्रेकअप।
  • जानें क्यों अलग हुई थीं करीना कपूर- शाहिद कपूर की राहें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2000 में एंटरटेनमेंट जगत में कदम रखा था और तब से अब तक वो कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। 

करीना फिल्मों के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। करीना एक्टर शाहिद कपूर संग अफेयर को लेकर भी खबरों में रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? 

कई फिल्मों में किया साथ काम

करीना कपूर ने करीब पांच साल तक शाहिद कपूर को डेट किया और दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया, जिसमें मिलेंगे- मिलेंगे, 36 चाइना टाउन, चुप चुप के, फिदा और जब वी मेट जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे लेकिन फिर उनका ब्रेकअप क्यों हुआ?

मां और बहन की वजह से टूटा रिश्ता?

खबरों की मानें तो करीना कपूर की मां बबीता कपूर और बड़ी बहन करिश्मा कपूर उनके और शाहिद के रिश्ते के खिलाफ थीं। बताया जाता है कि करीना अक्सर अपने प्रोड्यूसर्स को उनके अपोजिट शाहिद को साइन करने के लिए कहती थीं और बेटी का यह बर्ताव मां बबीता को अनप्रोफेशनल लगता था। 

साल 2004 में दोनों की फिल्म फिदा रिलीज हुई और बताया जाता है कि इसके बाद से दोनों के रिश्ते में दूरी आनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों अपनी अलग- अलग फिल्मों में बिजी हो गए। जहां एक तरफ करीना फिल्म टशन में काम कर रही थीं तो वहीं शाहिद फिल्म किस्मत कनेक्शन की शूटिंग में बिजी थे। करीना का सैफ पर सीक्रेट क्रश था तो वहीं शाहिद का नाम भी उनकी को- एक्ट्रेस विद्या बालन संग जुड़ रहा था। 

लड़ाई- झगड़ों के बाद ब्रेकअप

इसके बाद से करीना और शाहिद के बीच झगड़े होने लगे तो वहीं उनकी मां बबीता भी लगातार दोनों के रिश्ते में हस्तक्षेप करती रहीं, जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

सैफ संग अफेयर और शादी

साल 2007 में करीना ने एक्टर सैफ अली खान को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 6 साल तक सैफ संग रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। तो वहीं दूसरी तरफ साल 2015 में शाहिद कपूर भी मीरा राजपूत संग शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद 7 जुलाई 2016 को सैफ की बेटी मीशा का जन्म हुआ और सितंबर 2018 में उनके बेटे जैन पैदा हुआ। तो वहीं 20 दिसंबर 2016 को करीना पहली मां बनीं और उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। अब करीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।