लाइव टीवी

Janhvi Kapoor Birthday: रूफीआफ्जा, गुड लक जैरी से दोस्ताना 2, इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर

Updated Mar 06, 2021 | 07:51 IST

श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर छह मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं जान्हवी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। एक नजर में जान्हवी की अपकमिंग फिल्में...

Loading ...
Janhvi Kapoor
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर छह मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था।
  • जान्हवी कपूर के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज (6 मार्च) अपना बर्थडे मना रही हैं। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जान्हवी कपूर इसके बाद फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आईं थीं। 

जान्हवी कपूर के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। जान्हवी फिलहाल फिल्म रूही आफ्जा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। 

जान्हवी कपूर की रूही आफ्जा 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें एक्ट्रेस रुही नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसके अंदर आत्मा आ गईं हैं। 

दोस्ताना पार्ट 2
जान्हवी कपूर फिल्म दोस्ताना के सीक्वल दोस्ताना पार्ट 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म में जान्हवी के अलावा कार्तिक आर्यन और पार्थ समथान लीड रोल में हैं। फिल्म 2007 में आई दोस्ताना का सीक्वल है। 

दोस्ताना 2 की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रोक दी गई थी। फिल्म की शूटिंग पंजाब में होनी थी। इसके बाद में टीम को  लंदन जाना था। हालांकि, एक बार फिर इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे सख्त लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया। 

गुड लक जैरी और तख्त 
जान्हवी कपूर फिल्म गुड लक जैरी में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है। फिल्म से जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

जान्हवी कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।