लाइव टीवी

Good Luck Jerry के लिए जान्हवी कपूर ने सीखी बिहारी बोली, लोकल भाषा में गालियां देने की भी ली ट्रेनिंग

Updated Jul 13, 2022 | 14:24 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Loading ...
Good Luck Jerry release
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं।
  • यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
  • जान्हवी ने खुद बताया कि उन्होंने बिहारी बोली सीखी और इसका उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण लिया।

When and Where to watch Good luck jerry: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय पहले इस फिल्म की घोषणा हुई थी और तभी से उनके फैंस इसको लेकर खासा उत्साहित हैं। अब इस फिल्म का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस, लाइका प्रोडक्शंस और महावीर जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जान्हवी कपूर की फिल्म Good Luck Jerry थिएटर्स में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।

जान्हवी कपूर की खासबात ये है कि वह अपने किरदारों में ढलने के लिए खूब मेहनत करती हैं। अपनी डेब्यू फिल्म धड़क के लिए उन्होंने राजस्थानी बोली सीखी थी ताकि उनकी किरदार में राजस्थानी टोन आए और अब फिल्म गुड लक जेरी के लिए उन्होंने बिहारी बोली सीखी। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म में भारत के एक छोटे से शहर की एक साधारण लड़की जैरी की भूमिका निभाई। फिल्म में उन्होंने जिस शहर का दिखाया गया है, वहां की बोली को समझना महत्वपूर्ण था।

Also Read: 'जादूगर' से लेकर 'गुड लक जेरी' तक, जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज

जान्हवी ने खुद बताया कि उन्होंने बिहारी बोली सीखी और इसका उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण लिया। गणेश सर और मिस्टर विनोद नाम के कोच की मदद से जान्हवी ने तैयारी की। बोली को समझने के लिए वर्कशॉप कीं, गीत सुने। बिहारी में गाली देने का भी प्रशिक्षण जान्हवी कपूर ने लिया। जान्हवी कहती हैं कि इसे सीखने में बहुत मजा आया। इस फिल्म में जान्हवी कपूर का लुक भी जबरदस्त है। वह नोज रिंग पहने दिख रही हैं। 

फिल्म गुड लक जेरी एक युवा लड़की, जैरी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह संघर्षो के साथ चलकर अपने जीवन में आगे बढ़ती है और अपनी मां को बीमारी से बचाने के लिए जी जान लगा देती है। फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म कोलमावु कोकिला (Kolamaavu Kokila) का रीमेक है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास एक फिल्म है मिस्टर एंड मिसेज माही जिसमें वह राजकुमार राव के साथ दिखेंगी और एक क्रिकेटर का रोल निभाएंगी। उनके पास नितेश तिवारी की बवाल है जिसमें वह वरुण धवन के साथ आएंगी। वह अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस की मिली फिल्म में मनोज पाहवा और सनी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।