लाइव टीवी

2022 Eid Release: सलमान खान नहीं बल्कि जॉन अब्राहम देंगे ईदी, 2022 में ईद पर रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्‍स'

Updated Sep 29, 2021 | 21:17 IST

Ek Villain Returns: जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एक विलेन रिटर्न्स फिल्म की रिलीज डेट
मुख्य बातें
  • वर्ष 2022 में रिलीज होगी एक विलेन रिटर्न्स।
  • जॉन अब्राहम ने अनाउंस की फिल्म की रिलीज डेट।
  • मल्टीस्टारर फिल्म है एक विलेन रिटर्न्स।

Ek Villain Returns Release Date: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्मों में से एक 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) जल्द ही रिलीज होने वाली है। अपने ट्विटर अकाउंट पर जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट की खबर अनाउंस की है। जब से इस फिल्म की रिलीज डेट की खबर सामने आई है तब से जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Ajun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। बेहद रोचक और दिलचस्प तरीके से जॉन अब्राहम ने अपने फैंस के साथ अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की रिलीज डेट साझा की है। एक विलेन रिटर्न्स अगले साल यानी वर्ष 2022 में रिलीज होने जा रही है। 

जॉन अब्राहम देंगे वर्ष 2022 मेंं ईदी 

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर मोहित सूरी द्वारा अभिनीत एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2022 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। यानी वर्ष 2022 में एक विलेन रिटर्न्स 8 जुलाई 2022 के दिन रिलीज होगी। बेहद दिलचस्प अंदाज में जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। जॉन अब्राहम ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा 'इस बार ईदी विलेन देगा! तारीख आप याद रखना- 8 जुलाई 2022'। यह फिल्म पहले 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन, किसी कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। एक विलेन रिटर्न्स मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम के साथ अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

जॉन अब्राहम की तरफ से फैंस को मिलेगा एक और तोहफा

जॉन अब्राहम की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2022 में रिलीज होगी, जो अभी दिल्ली दूर है। मगर जॉन अब्राहम के फैंस को इस साल बड़ा तोहफा मिलने वाला है। इस वर्ष 26 नवंबर 2021 को जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लिए दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।