लाइव टीवी

Pathaan: 'पठान' से सामने आया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, अंदाज से शाहरुख खान को दी कड़ी टक्कर

Updated Aug 25, 2022 | 11:55 IST

John Abraham First Look From Pathaan: फिल्म पठान से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो काफी इंटेंस हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
John Abraham In Pathaan
मुख्य बातें
  • फिल्म पठान से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
  • उनका ये लुक शाहरुख खान के लुक को कड़ी टक्कर दे रहा है।
  • मालूम हो कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है पठान, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। दर्शक बेसब्री से फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उनका ये लुक मोशवन पोस्टर के जरिए जारी किया गया है। उनका लुक शाहरुख खान के लुक को कड़ी टक्कर दे रहा है।

कैसा है मोशन पोस्टर

जॉन का लुक जिस मोशन पोस्टर के साथ जारी किया गया उसकी शुरुआत होती है टाइम बम से। इसमें बम में टाइमर चलता है और तभी ब्लास्ट होता है और जॉन अब्राहम खड़े हैं और उनके चारों ओर आग जल रही है। उनके हाथ में बंदूक है और काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर कर जॉन ने लिखा, 'मेरा एक्शन ही सारी बात करेगा। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में #YRF50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।' बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ- साथ तमिल और तेलेगु भाषा में भी रिलीज होगी।

ये एक्टर्स हैं लीड रोल में

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फिल्म से शाहरुख और दीपिका का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।