लाइव टीवी

Jug Jugg Jeeyo Box Office Day 16: जुग जुग जियो की तीसरे वीकेंड पर बढ़ी कमाई, जानें 16वें दिन हुआ कितना कलेक्शन

Updated Jul 10, 2022 | 08:49 IST

JugJugg Jeeyo Day 16 Box Office Collection: वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो इस साल रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानें कितनी रही 16वें दिन की कमाई...

Loading ...
जुग जुग जियो।
मुख्य बातें
  • जुग जियो इस साल रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है
  • फिल्म ने 15 दिनों में जबरदस्त कमाई की है और ये 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 

Jug Jugg Jeeyo Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म जुग जुग जियो इस साल रिलीज हुई कई अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 15 दिनों में जबरदस्त कमाई की है और ये 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 

इस फैमिली ड्रामा को समीक्षकों ने भी काफी सराहा और फिल्म ने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई काफी कम हो गई। फिल्म ने पहले सप्ताह में जहां 53.66 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की। साथ ही बताया जा रहा है कि रविवार को इसकी कमाई बेहतर हो सकती है। 

पढ़ें- खुदा हाफिज 2 ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कितनी हुई विद्युत जामवल की फिल्म की कमाई

JugJugg Jeeyo Day 16 Box Office Collection: जुग जुग जियो कलेक्शन

Day 1 [1st Fri] June 24 ₹9.28 Cr
Day 2 [1st Sat] June 25 ₹12.55 Cr
Day 3 [1st Sun] June 26 ₹15.1 Cr
Day 4 [1st Mon] June 27 ₹4.82 Cr
Day 5 [1st Tues] June 28 ₹4.52 Cr 
Day 6 [1st Wed] June 29 ₹3.97 Cr
Day 7 [1st Thu] June 30 ₹3.42 Cr
Day 8 [2nd Fri] July 01 ₹3.03 Cr
Day 9 [2nd Sat] July 02 ₹4.75 Cr
Day 10 [2nd Sun] July 03 ₹6.1 Cr
Day 11 [2nd Mon] July 04 ₹1.8 Cr
Day 12 [2nd Tue] July 05 ₹1.75 Cr
Day 13 [2nd Wed] July 06 ₹1.64 Cr
Day 14 [2nd Thu] July 07 ₹1.01 Cr
Day 15 [3rd Fri] July 08 ₹0.92 Cr
Day 16 [3rd Sat] July 09 ₹1.80 Cr
Domestic Total   ₹76.45 Cr
Overseas Total   ₹29 Cr (approx)
Worldwide Total   ₹105.45 Cr (approx)

तीसरे वीकेंड भी फिल्म धीमी स्पीड से कमाई कर रही है और लगातार जुग जुग जियो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ आगे बढ़ रही है। 

ऐसी है जुग जुग जियो की कहानी

जुग जुग जियो की कहानी की बात करें तो वरुण धवन (कुलदीप सैनी) और कियारा आडवाणी (नैना शर्मा) पति- पत्नी के रोल में हैं लेकिन दोनों अपनी शादी में खुश नहीं हैं और तलाक लेना चाहते हैं। दोनों ये बात कुलदीप के पेरेंट्स भीम सैनी (अनिल कपूर) और गीता सैनी (नीतू कपूर) को बताना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता चलता है कि भीम भी अपनी पत्नी से अलग होना चाहता है। इसी कहानी को आगे बढ़ाती है ये फिल्म जिसमें ह्यूमर से लेकर इमोशन तक का तड़का है। फिल्म में इसके अलावा मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।