लाइव टीवी

Kajol Net worth : कमाई के मामले में पति अजय देवगन को कड़ी टक्कर देती हैं काजोल, एक फिल्म के लिए लेती है करोड़ों रुपये

Updated Aug 05, 2022 | 06:30 IST

Kajol Net worth : आज ब़ॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 47 की साल हो गई हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी इनकम और लग्जिरियस लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
kajol Net worth
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस काजोल अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं
  • काजोल करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं
  • एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से जानिए

Kajol Birthday Special Net worth : 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस काजोल अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी परिवार से आती हैं लेकिन उन्होंने अपने हूनर से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। काजोल मशहूर अभिनेत्री तनुजा की बड़ी बेटी हैं। काजोल ने फिल्मी पर्दे पर अपने हर किरदार को बखूबी निभाया है। आज भी फैंस काजोल की खूबसूरती पर कायल हैं। एक्ट्रेस ने 16 साल की उम्र में फिल्म बेखूदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के करियर को पहचान बाजीगर फिल्म से मिली थी। इस फिल्म ने काजोल को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्मी पर्दे पर काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी कई फिल्में शामिल है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए काजोल अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। भले ही पर्दे पर काजोल और शाहरुख की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया हो। लेकिन एक्ट्रेस ने रियल लाइफ में अजय देवगन से शादी की है। काजोल रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें - 'रणवीर बनाम वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' का आएगा नया सीजन, जानें कब और कहां होगा रिलीज

करोड़ों की संपत्ति की मालिकिन हैं काजोल

caknowledge.com के अनुसार, काजोल की कुल संपत्ति 24 मिलियन डॉलर है। एक्ट्रेस एक महीने में 1 से 2 करोड़ रुपये कमाती हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करती हैं। एक्ट्रेस के पास में मुंबई में  कई फ्लैट हैं। एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक आलीशान घर है।

एक्ट्रेस के पास हैं ये गाड़ियां

काजोल महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं। एक्ट्रेस के पास Roll Royce Cullina, Audi A5, Mercedes Benz, BMW X7 जैसी की गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार त्रिभंगा में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। काजोल इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।