लाइव टीवी

Kajol Birthday: लड़ाई से शुरू हुई थी शाहरुख-काजोल की दोस्ती, अजय देवगन ने साथ काम करने से किया था मना

Updated Aug 05, 2020 | 06:13 IST

Kajol Birthday: 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल आज अपना बर्थडे मना रही हैं। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी मानी जाती है। जानिए काजोल और शाहरुख के दोस्ती के किस्से...

Loading ...
Kajol, Shahrukh Khan
मुख्य बातें
  • काजोल आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी एक वक्त काफी पॉपुलर रही थी।
  • दोनों ने दिलवाले दुल्हनिया समेत कई हिट फिल्मों में काम किया था।

मुंबई. 90 के दशक से अभी तक बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार काजोल आज (5 अगस्त) अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। काजोल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म बेखूदी से की थी। काजोल डायरेक्टर शोमू मुखर्जी और एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं।

साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर में सबसे पहले शाहरुख और काजोल की जोड़ी पर्दे पर आई थी। इसके बाद दोनों ने करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था।

दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में राज और सिमरन की जोड़ी को आज भी याद किया जाता है। हालांकि, शुरुआत में काजोल शाहरुख खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। शाहरुख भी काजोल को पसंद नहीं करते थे।

लड़ाई से हुई थी दोस्ती की शुरुआत
शाहरुख खान
और काजोल की दोस्ती की शुरुआत भी लड़ाई से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजीगर फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान जब भी सेट पर आते तो वहां शोर होने लगता था। 

शोर से परेशान काजोल मराठी में उनके मेकअप मैन पर चिल्लाती रहती थीं। काजोल के चिल्लाने से शाहरुख उनपर बहुत चिढ़ गए लेकिन काजोल चुप नहीं हुईं इसके बाद शाहरुख ने उन्हें कहा, 'क्या तुम चुप होगी... चुप हो जाओ।' काजोल ने बताया कि इस तरह वो दोनों दोस्त बने थे। 

जब अजय देवगन ने किया था मना
फिल्मबीट की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन को पसंद नहीं था कि उनके बजाए काजोल और शाहरुख की दोस्ती की बात हो रही है। अजय देवगन को लगा कि उन्हें किनारे किया जा रहा है। ऐसे में अजय देवगन ने शाहरुख के साथ काम करने के लिए मना किया। 

शाहरुख खान ने इसके बारे में कहा था कि- 'मुझे नहीं पता कि अजय ने कुछ ऐसी शर्त रखी थी। अगर काजोल मेरे साथ काम नहीं करती है, क्योंकि उनसे ऐसा करने के लिए अजय देवगन ने कहा है। मैं उनके इस निर्णय का आदर करता हूं।'   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।