लाइव टीवी

कंगना रनौत ने फिर साधा प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना, बोलीं-इनके इरादों पर पूछिए सवाल?

Updated Dec 19, 2020 | 16:22 IST

Kangana Ranaut on Priyanka Chopra and Diljit Dosanjh: कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदलोन पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर फिर से निशाना साधा है।

Loading ...
कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ।
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है
  • एक्ट्रेस ने वीडियो में किसान आंदोलन पर बात की
  • कंगना ने प्रियंका और दिलजीत पर भी निशाना साधा

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई हफ्तों से सड़कों पर हैं। किसान आंदोलन को लेकर लोगों को अपने तर्क-तर्क हैं। कई लोग जहां किसान आंदलोन को सही बता रहा है तो ऐसे भी लोग हैं, जो इसके खिलाफ हैं। दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा समेत कई सितारों ने किसानों का समर्थन किया है जबकि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आंदोनर के विरोध में अपनी आवाज मुखर कर रखी है। उन्होंने एक बार फिर दिलजीत और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। कंगना का कहना है कि लोगों को इनके इरादों पर सवाल पूछने चाहिए।

'मैंने 10-12 दिनों में धमकियों का सामना किया'

कंगना ने वीडियो में कहा कि मैंने वादा किया था कि जब किसान आंदोलन का पूरा भांडा फूटा जाएगा, जैसे शाहीन बाग का फूटा था तो मैं आपसे इस बारे में बात करूंगी। मैंने पिछले 10-12 दिनों में ऑनलाइन  जिस तरह की मेनटल, इमोशनल, लिंचिंग और बलात्कार की धमकियों का सामना किया है, तो ऐसे में मेरा हक बनता है कि देश से कुछ सवाल करूं। प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों पर सभी आशंकाओं को दूर किया है। अब यह साफ है  कि किसान आंदलोन राजनीति से प्रेरित था।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे हर दिन अपने इरादे बताने पड़ते हैं। एक देशभक्त को कई चीजों को लेकर सफाई देनी पड़ती है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ जैसे लोगों से कोई उनके इरादों को लेकर नहीं पूछता। उनकी नीति क्या है? जब मैं इस देश के पक्ष में बात करती हूं तो मुझ पर राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है। उनसे भी सवाल पूछें कि उनकी नीति क्या है? जय हिंद।
 


गौरतलब है कि पिछले महीने के आखिर में कंगना और दिलजीत के बीच किसान आंदलोन को लेकर ट्विटर वॉर शुरू हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए। कंगना जहां किसान आंदोलन के खिलाफ हैं तो वहीं दिलजीत किसानों का बढ़-चढ़कर समर्थन कर रहे हैं। दोनों के बीच ट्विटर वॉर होने के बाद दिलजीत का पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री समेत कई नामचीन हस्तियों ने दिलजीत को सपोर्ट किया था। प्रियंका चोपड़ा ने भी दिलजीत के समर्थन में ट्वीट किया और साथ ही किसनों के मुद्दों को जल्द-जल्द से हल करने की अपील की थी। प्रियंका  के इस ट्वीट पर कंगना ने उन्हें आड़े हाथ  लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।