लाइव टीवी

Kanika Kapoor Birthday : कभी बच्चों की फीस भरने के नहीं थे पैसे, आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं कनिका

Updated Aug 21, 2022 | 13:22 IST

Kanika Kapoor Birthday : मशहूर सिंगर कनिका कपूर का आज 44वां जन्मदिन हैं। सिंगर ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई हैं। कभी बच्चों की फीस भरने के लिए नहीं होते थे पैसे। आज सिंगर के पास करोड़ों की संपत्ति है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
kanika kapoor birthday
मुख्य बातें
  • मशहूर सिंगर कनिका कपूर का आज जन्मदिन हैं
  • सिंगर ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में बनाया अपना नाम
  • कभी कनिका के पास बच्चों की फीस भरने के नहीं होते थे पैसे

Kanika Kapoor Birthday : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने अपनी मेहनत के बल पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। कनिका कपूर 43 साल हो चुकी हैं। कनिका कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। फैंस उनकी सुरीली आवाज सुनकर मदहोश हो जाते हैं। कनिका ने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाना गाया है। उनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं। कनिका कई रियलिटी शोज को जज भी कर चुकी हैं। सिंगर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

कनिका ने छोटी सी उम्र से गाना सिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो के एक प्रोग्राम में गाना शुरू कर दिया था। कनिका ने भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ भी कई गाने गाए हैं। कनिका के करियर को पहचान बेबी डॉल गाने से मिली थी। उनका चिट्टियां कलाईयां गाना भी काफी पॉपुलर हुआ था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं कनिका 

कनिका आज करोड़ों की संपत्ति की मालकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर की नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये है। एक गाने के लिए कनिका 15 से 20 लाख रुपये लेती है। सिंगर अलग- अलग शहरों में म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करती हैं। गानों के अलावा कनिका अलग-अलग ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए कनिका मोटी रकम चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर कनिका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें - आलिया भट्ट के मोटापे का मजाक उड़ाना रणबीर कपूर को पड़ा भारी, ट्रोर्ल्स ने लगा दी एक्टर की क्लास
 
तलाक के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं कनिका

कनिका ने एनआरआई बिजनेसमैन से शादी कर थी और लंदन शिफ्ट हो गई थीं। जब कनिका और राज का तलाक हुआ तो वो तीन बच्चों की मां थी। कनिका ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि तलाक के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। पैसों की वजह से मेरे बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया था। सिंगर ने बताया था कि उस समय मुझे सुसाइड करने का मन करता था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।