लाइव टीवी

Bhumika Chawla Birthday : तेरे नाम से भूमिका चावला को मिली थी पॉपुलैरिटी, जानिए कहां गुम हो गईं सलमान खान की एक्ट्रेस

Updated Aug 21, 2022 | 12:00 IST

Bhumika Chawla Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला अपना 45वां जन्मदिन मन रही हैं। एक्ट्रेस पंजाबी फैमिली से आती हैं। भूमिका ने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया है। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
bhumika chawla
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस भूमिका चावला का आज जन्मदिन हैं
  • भूमिका ने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था
  • जानिए इन दिनों क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

Bhumika Chawla Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस का जन्म 21 अगस्त 1971 को पंजाबी फैमिली में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता एक आर्मी कर्नल थे। एक्ट्रेस का असली नाम रचना चावला है। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर भूमिका चावला रख लिया था। भूमिका को उनके फैंस तेरे नाम गर्ल से जानते हैं। एक्ट्रेस को सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से ब्रेक मिला था। इस फिल्म ने भूमिका को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म में एक्ट्रेस ने निर्जला नाम की लड़की का किरदार निभाया था। उनकी शानदार एक्टिंग और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था। आइए उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।

एक्ट्रेस आज 44 साल की हो चुकी हैं। भूमिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में तेलुगू फिल्म युवाकुडू से की थी। एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। साउथ के बाद एक्ट्रेस ने सलमान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्ट्रेस को इस फिल्म से खूब पॉपुलैरिटी मिली। फैंस उन्हें तेरे नाम गर्ल से जाने लगे थे। 

बॉलीवुड में नहीं चला भूमिका चावला का सिक्का

ये भी पढ़ें - अनुपमा और बरखा में शुरू हुई नई कानूनी लड़ाई, इधर अनुज कपाड़िया की सेहत में आएगा बड़ा सुधार
 

भूमिका ने रन, दिल ने जिसे अपना कहा, गांधी माई फादर, सिलसिले जैसे कई फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। एक्ट्रेस ने 2016 में एमएस धोनी में सुशांत सिंह की बहन का किरदार निभाया था। भूमिका भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन साउथ इंडस्ट्री में जाना माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस ने साल 2007 में अपने बॉयफ्रेंड भरत ठाकुर संग शादी कर ली थी। भरत ठाकुर एक योगा टीचर हैं। दोनों का एक बेटा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।