लाइव टीवी

पांच साल बाद Karan Johar करेंगे निर्देशन में वापसी, क्या Ranveer Singh के बर्थडे पर होगा बड़ा ऐलान

Updated Jul 05, 2021 | 20:36 IST

Karan Johar New Film: करण जौहर पांच साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी करने जा रहे हैं। करण जौहर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म बनाने जा रहै हैं। जिसकी घोषणा 6 जुलाई को हो सकती है।

Loading ...
Karan Johar, Ranveer Singh, Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दे सकते हैं।
  • करण जौहर ने इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
  • करण जौहर पांच साल बाद वह डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी करेंगे।

मुंबई. रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस मौके पर वह अपने फैंस को तोहफा  दे सकते हैं। इसकी एक बड़ी हिंट करण जौहर ने दी है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण जौहर ने घोषणा की है कि वह पांच साल बाद फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 

करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण जौहर नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा है, 'पांच साल के बाद करण जौहर डायरेक्टर की चेयर पर वापसी कर रहे हैं। ये वक्त है कुछ अच्छी लव स्टोरी, बेहतरीन कास्ट, कभी  न भूलने वाले संगीत का। क्या आप एक बार फिर इन जादुई चीजों के अनुभव के लिए तैयार हैं। कल सुबह 11 बजे एक बड़ी घोषणा।'    

लीड रोल में होंगे रणवीर और आलिया  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर की ये फिल्म एक लव स्टोरी हो सकती है।  इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आ सकते हैं। दोनों आखिरी बार साल 2019 में फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होगी। इस फिल्म का टाइटल 'प्रेम कहानी' हो सकता है। फिल्म दो अलग-अलग किरदार की लव स्टोरी हो सकती है। मेकर्स ने फिल्म के क्रू मेंबर्स को वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी है।

तख्त पर लगाया ब्रेक 
करण जौहर ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह पीरियड फिल्म तख्त डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर, जान्हवी  कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। 

करण जौहर ने कहा था कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगाया जा रहा है। Spotboye से बातचीत में करण जौहर ने कहा, ‘तख्त को सिर्फ आगे बढ़ाया गया है, बंद नहीं किया जा रहा है’।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।