लाइव टीवी

Karan-Bipasha Love Story:कभी शादी नहीं करना चाहती थीं बिपाशा बसु, फिर कैसे बनीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी

Updated Feb 23, 2021 | 07:22 IST

करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की थी। जानें कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात और कैसे परवान चढ़ा उनका प्यार।

Loading ...
Karan Singh Grover with wife Bipasha Basu
मुख्य बातें
  • एक्टर करण सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है और वो 39 साल के हो गए हैं।
  • करण ने साल 2016 में की थी एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी।
  • जानें कैसी हैं करण और बिपाशा बसु की लव स्टोरी।

छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर फिल्मों तक का सफर तय करने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर का आज (23 फरवरी) जन्मदिन है और वो 39 साल के हो गए हैं। 

करण ने कितनी मस्त है जिंदगी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कसौटी जिंदगी की, सोलह श्रृंगार, दिल मिल गए, परिवार, जरा नचके दिखा और कुबूल है जैसे टीवी शोज में नजर आए। इसके अलावा वो अलोन और हेट स्टोरी 3 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 

करण ने की हैं तीन शादियां

करण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की हैं। करण ने पहली शादी 2 दिसंबर 2008 को एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी लेकिन केवल 10 महीने में ही ये रिश्ता खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण ने 09 अप्रैल 2012 को एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन करण की ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण की जिंदगी में आईं एक्ट्रेस बिपाशा बसु और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। बिपाशा और करण की लव- स्टोरी काफी दिलचस्प है। 

कैसे शुरू हुआ रिश्ता

करण और बिपाशा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन में साथ काम किया था। साथ काम करते हुए दोनों का नाम जुड़ने लगा। बताया जाता है कि शुरुआत में फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों के अफेयर की स्ट्रेटजी बनाई गई थी लेकिन इसके बाद भी दोनों एक- दूसरे को डेट करते रहे और साथ समय बिताते रहे। इतना ही नहीं, करण के बर्थडे के मौके पर बिपाशा ने गोवा का सरप्राइज ट्रिप प्लान किया। 

ऐसे स्वीकार किया रिश्ता

करण और बिपाशा के अफेयर की चर्चा थी लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तारीख की जानकारी फैंस को दी।

करण के प्रपोजल पर ये बिपाशा का रिएक्शन

बिपाशा बसु ने शादी के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं शादी में विश्वास रखती थी लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शादी करूंगी। जब करण ने मुझे प्रपोज किया तो मेरा रिएक्शन था.. 'तुम ये क्या कह रहे हो?'' करण और बिपाशा 31 दिसंबर की रात थाईलैंड में थे और इस दौरान करण ने एक रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। 

करण की तीसरी शादी पर बिपाशा

करण की यह तीसरी जबकि बिपाशा बसु की पहली शादी है। इस बारे में बिपाशा ने कहा था कि उनके रिश्ते की बुनियाद दोस्ती है। करण के पहले दो बार तलाक होने पर बिपाशा ने कहा था, 'इस बात ने मुझे परेशान नहीं किया और हमने इस बारे में बात की थी। मेरा मानना है कि सबकी अपनी जर्नी होती है और किसी के लिए भी यह कहना बहुत आसान होता है कि 'ओह.. ये तीसरी शादी है। नहीं चलेगा.. तलाक हो जाएगा।' मैं लोगों को कहती हूं कि किसी के सफर को समझने के लिए आपको खुद को उसकी जगह रखना होगा।' बिपाशा ने कहा कि करण जितना प्यार और सम्मान उन्हें कभी किसी दूसरे शख्स ने नहीं दिया। 

मालूम हो कि करण और बिपाशा की शादी को पांच साल पूरे होने वाले हैं और दोनों के बीच स्टॉन्ग बॉन्डिंग देखी जा सकती है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दें कि उम्र में करण बिपाशा से तीन साल छोटे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।