लाइव टीवी

बच्‍चा गोद ले सकते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, शादी को पूरे हो चुके हैं चार साल

Updated Aug 18, 2020 | 17:02 IST

बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु और उनके पति करण स‍िंह ग्रोवर अब परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। दोनों शादी के चार साल बाद बच्‍चा गोद लेने के बारे में सोच रहे हैं।

Loading ...
Bipasha Basu and Karan Singh Grover
मुख्य बातें
  • शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए बिपाशा और करण
  • MX Player पर 14 अगस्‍त को र‍िलीज हुई वेबसीरीज
  • प्रमोशन के दौरान फैमिली प्‍लानिंंग को लेकर की बात

Bipasha basu and Karan Singh Grover family Planning : बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु की प्रेग्‍नेंसी के बारे में कई बार अफवाहें सामने आ चुकी हैं और कई बार बिपाशा ने इन खबरों का खंडन किया है। बिपाशा और करण साफ कर चुके हैं जब ऐसा कुछ होगा तो वह अपने फैंस को जरूर बताएंगे। अब बिपाशा और उनके पति करण स‍िंह ग्रोवर परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। दोनों शादी के चार साल बाद बच्‍चा गोद लेने के बारे में सोच रहे हैं।

हमारे सहयोगी नवभारत टाइम्‍स से बातचीत में दोनों सितारों ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की। बातचीत में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि भगवान जो चाहेगा वहीं होगा। अगर बच्चा नहीं भी हुआ तो भी ठीक है। हमारे देश में बहुत से बच्चे हैं, उनकी देखभाल भी हम कर सकते हैं। करण ने भी कहा कि हमने यह काम भगवान पर छोड़ दिया है। 

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों MX Player पर रिलीज हुई वेबसीरीज डेंजरस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस वेबसीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। एक किडनैंपिंग पर आधारित इस वेबसीरीज में बिपाशा बसु ने पुलिस ऑफ‍िसर का रोल निभाया है। वेबसीरीज में बिपाशा बसु ने अपनी हॉटनेस का भी जलवा दिखाया है और ऑनस्‍क्रीन करण के साथ इंटीमेट सीन भी फ‍िल्‍माया है।

शादी के बाद यह पहला मौका है जब बिपाशा और करण साथ स्‍क्रीन पर आए हैं। दोनों 5 साल पहले फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आए थे। अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी कर ली और उसके बाद बिपाशा अपनी फैमली लाइफ में बिजी हो गई थीं। इस वेबसीरीज में बिपाशा और करण के अलावा सीरीज में सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।