लाइव टीवी

[VIDEO] करीना कपूर की फोटो क्लिक करने पर नाराज हुए तैमूर अली खान, चिल्लाकर फोटोग्राफर्स से कही ये बात

Updated Dec 24, 2020 | 00:17 IST

Taimur Ali Khan Angry on Photographers: तैमूर अली खान बुधवार को अपनी मां करीना कपूर खान के साथ स्पॉट किए गए। जब फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की तो तैमूर नाराज हो गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
करीना कपूर और तैमूर अली खान।
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है
  • वीडियो में तैमूर फोटोग्राफर्स पर चिल्ला रहे हैं
  • तैमूर ने फोटो क्लिक करने से मना किया

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह अपनी क्यूटनेस के वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। तैमूर जब भी करीना घर से बाहर निकलते हैं तो फोटोग्राफर्स दोनों की तस्वीरें खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन तैमूर की कुछ वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि फोटोग्राफर्स को देख अब वह परेशान होने लगे हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब तैमूर बुधवार को अपनी मां के साथ स्पॉट किए गए। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तैमूर फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

तैमूर ने चिल्लाकर कहा- नोट अलाउड

वीडियो में दिख रहा है कि करीना कपूर और तैमूर अली खान पैदल चलकर आ रहे हैं। फोटोग्राफर्स को देखने के बाद करीन उन्हें हाय कहती है और दरवाजे की ओर चल पड़ती हैं। फोटोग्राफर्स जैसी ही करीना को आवाज देते हैं, तभी तैमूर पीछे मुड़कर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। तैमूर चिल्लाकर कई बार 'नोट अलाउड' बोलते हैं। इसके बाद करीना, तैमूर का हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ ले जाती हैं। बता दें कि करीना कपूर फिलहाल प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 


तैमूर ने हाल ही में अपना चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सैफ और करीना ने इस मौके पर एक एवेंजर्स-थीम पार्टी दी थी। वहीं, करीना ने तैमूर की अनदेखी तस्वीरों का कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और साथ ही एक नसीहतों पर पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा, 'मेरा बच्चा .. मैं 4 साल की उम्र में तुम्हारे दृढ़ संकल्प, समर्पण और फोकस को देखकर खुश हूं। जो घास काट रहा है और गाय को खिला रहा है .. भगवान मेरे मेहनती लड़के को आशीर्वाद दें। लेकिन रास्ते में बर्फ का स्वाद लेना, फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और केक खाना न भूले।' 

करीना ने आगे कहा, 'मेरे लड़के..अपने सपनों का पीछा करो और अपनी ठोड़ी को ऊपर रखो। लेकिन सबसे अहम कि अपने जीवन में वो करो जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी, कभी भी तुम्हारी अम्मा से ज्यादा तुम्हें प्यार नहीं करेगा। जन्मदिन मुबारक हो बेटा .. मेरा टिम।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।