लाइव टीवी

करीना कपूर ने शेयर की छोटे बेटे की पहली फोटो, लिखा- 'एक महिला सब कुछ कर सकती है'

Updated Mar 08, 2021 | 11:36 IST

करीना कपूर ने महिला दिवस के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे की फोटो शेयर की है।

Loading ...
Kareena Kapoor second baby
मुख्य बातें
  • करीना कपूर 21 फरवरी को दोबारा मां बनीं थीं।
  • महिला दिवस के मौके पर करीना ने छोटे बच्चे की पहली फोटो शेयर की है।
  • करीना कपूर ने फोटो के साथ महिला दिवस की बधाई भी दी है।

मुंबई. करीना कपूर 21 फरवरी को दोबारा मां बनीं थीं। महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर ने अपने नन्हें मेहमान की पहली झलक दिखलाई है। करीना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। 

फोटो में करीना अपने लाडले को गोद में उठा रही हैं। फोटो के साथ करीना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

बालकनी में आए थे सैफ करीना
सैफ और करीना ने पहले बेटे तैमूर को मीडिया के सामने खास अंदाज में इंट्रोड्यूस किया था। सैफ और करीना बालकनी में आए थे। करीना के गोद में नन्हें तैमूर थे। 

सैफीना ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया। करीना कपूर अपने छोटे बेटे के जन्म के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हुईं थीं। कुछ वक्त पहले सैफ और करीना ने ये नया घर खरीदा था। 

इन फिल्मों में करेंगी काम 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में नजर आईं थीं। करीना अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

करीना कपूर इसके अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। फिल्म में करीना के अलावा विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।