लाइव टीवी

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार बाहर निकली करीना कपूर, शरीर पर दिखा डिलीवरी का असर

Updated Mar 09, 2021 | 21:20 IST

करीना कपूर खान डिलीवरी के बाद एक्टिव हो गई हैं। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके शरीर पर डिलीवरी का असर साफ देखा जा सकता है।

Loading ...
Kareena Kapoor, Saif Ali Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने फरवरी में दूसरी बार बेटे को जन्म दिया।
  • महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर ने बेटे की पहली झलक दिखाई थी।
  • करीना कपूर ने कैजुअल स्टाइल कैरी किया है।

मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान फरवरी में दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। करीना ने महिला दिवस के मौके पर बेटे की पहली झलक शेयर की थी। अब डिलीवरी के बाद पहली बार सैफीना बाहर निकले हैं। 

करीना कपूर ने कैजुअल स्टाइल कैरी किया है। करीना कपूर ब्लू कलर काफ्टन पहना हुआ है। ड्रेस में वाइट कलर का ओवरऑल प्रिंट है। इसमें हेम लाइन पर टैसल्स भी लगे हैं।

करीना ने चेहरे पर कोई भी मेकअप नहीं लगाया है। वहीं, बाल खुले रखे हुए हैं। हालांकि, करीना कपूर के शरीर पर डिलवरी का असर साफ देखा जा सकता है। 

शेयर की थी पहली  फोटो 
करीना कपूर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटे की पहली झलक शेयर की थी। फोटो में करीना अपने लाडले को गोद में उठा रही हैं। फोटो के साथ करीना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया। 

करीना कपूर ने फोटो के साथ लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।' फोटो में करीना के नन्हें मेहमान सो रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में नजर आईं थीं। करीना अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

करीना कपूर इसके अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। फिल्म में करीना के अलावा विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।