लाइव टीवी

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 11: केजीएफ 2 ने 11वें दिन लगाई ट्रिपल सेंचुरी, क्या तोड़ेगी दंगल का ये रिकॉर्ड?

Updated Apr 25, 2022 | 12:30 IST

KGF Chapter 2 Day 11 Box Office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। फिल्म ने दूसरे रविवार शानदार कलेक्शन किया है। जानिए कितना हुआ कलेक्शन....

Loading ...
kgf chapter 2 Box Office Collection
मुख्य बातें
  • केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है।
  • फिल्म 11वें दिन 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हुई हैं।
  • केजीएफ चैप्टर 2 की नजर अब 400 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 11: केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। इसी के साथ केजीएफ 2 साल 2022 की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यही नहीं, कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई सभी फिल्मों को केजीएफ 2 ने पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की दूसरे रविवार शानदार कमाई की है।    

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2 Box Office Collection) ने दूसरे रविवार तक 321.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को 22.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपए, शनिवार को 18.25 करोड़ रुपए किया था। फिल्म ने दूसरे वीकेंड 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।  यही नहीं, फिल्म अब सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली छठी सबसे बड़ी फिल्म हो गई है।  

Also Read: KGF 2 Box Office Collection Day 10: ट्रिपल सेंचुरी से केवल दो कदम दूर केजीएफ चैप्टर 2, दस दिन में तोड़ा बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड

ऐसा है 300 करोड़ रुपए का सफर (KGF Chapter 2 Records)
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 100 करोड़ रुपए, चौथे दिन 150 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। केजीएफ 2 ने छठे दिन 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, एक हफ्ते बाद 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। नौवें दिन फिल्म ने 275 करोड़ और 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। साल 2019 के बाद केजीएफ 2 पहली फिल्म है, जिसने 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 

300 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म 

  • 2014: पीके
  • 2015: बजरंगी भाईजान
  • 2016: सुल्तान और दंगल
  • 2017: टाइगर जिंदा है
  • 2018: पद्मावत, संजू
  • 2019: वॉर
  • 2022: केजीएफ चैप्टर 2

आपको बता दें कि साल 2017 में रिलीज हुए एस.एस.राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली अकेली फिल्म है। अब देखना है कि केजीएफ 2 इस क्लब में बाहुबली को ज्वाइन करेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।