लाइव टीवी

Chhath Puja: लंदन की टेम्स नदी के किनारे मन रही 'छठ', खेसारी लाल सहित भोजपुरी सितारों का दिखा खास अंदाज

Updated Nov 20, 2020 | 10:39 IST

Chhath Puja at thames river in london: हर तरफ छठ पूजा की धूम है। लंदन में भी टेम्स नदी के किनारे भोजपुरी के स‍ितारे छठ मना रहे हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी, मधु शर्मा लंदन में हैं।

Loading ...
Khesari lal yadav Chhath Puja in Landon

Chhath Puja at thames river in london: हर तरफ छठ पूजा की धूम है। लंदन में भी टेम्स नदी के किनारे भोजपुरी के स‍ितारे छठ मना रहे हैं। लंदन में थेम्‍स नदी के किनारे धूमधाम से छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, काजल राघवानी, मधु शर्मा लंदन में हैं और वह इस भव्‍य आयोजन का हिस्‍सा बन रहे हैं। इन सितारों के अलावा भोजपुरी के कई दिग्‍गज गायक यहां परफॉर्म करेंगे। 

भोजपुरी सिनेमा चैनल के इस कार्यक्रम की गूंज पूरे लंदन शहर में सुनाई दे रही है। डेढ़ घंटे का यह ख़ास कार्यक्रम 20 नवम्बर को शाम सात बजे और 21 नवम्बर को रात 10 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब लंदन जैसे शहर में फेमस नदी टेम्स के किनारे छठ मनाई जा रही है। यह पहला अवसर है जब यहां छठ मइया के गीत सुनाई देंगे। शो के 9 सेगमेंट्स में भजन, भक्तिगीतों के प्रदर्शन के साथ छठ पर्व से जुड़ी कहानियां दिखायी जाएंगी।

बता दें कि छठ पूजा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बहुत महत्वपूर्ण पर्व है।  इस त्योहार के दौरान पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और एक साथ ही सूर्य देव की प्रार्थना करता है। इसलिए धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से इस त्योहार का हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान है।

 छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। नहाय खाय और खरना के बाद 20 नवंबर यानी शुक्रवार को व्रती शाम को सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करेंगे। गौर हो कि हिंदू धर्म संस्कृति में खासकर पूर्वांचल के लिए छठ पूजा का विशेष महत्व है।

यह पर्व सूर्य भगवान की अराधना का है जिसमें व्रती उपवास करते हुए दो दिन याानी सुबह और शाम का सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं। मुख्य रूप से यह भगवान सूर्य की अराधना का पर्व है जिसमें उगते सूरज के साथ डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।