लाइव टीवी

Kishore Kumar Birthday: 51 साल की उम्र में किशोर कुमार ने की थी चौथी शादी, जानिए उनकी जिंदगी की अनसुनी बातें

Updated Aug 04, 2020 | 07:21 IST

Kishore Kumar Birthday: ह‍िंदी स‍िनेमा के महान गायक क‍िशोर कुमार का आज जन्‍मद‍िन है। आज ही के दिन 1929 में मध्‍य प्रदेश के खंडवा में उनका जन्‍म हुआ था।

Loading ...
Kishore Kumar
मुख्य बातें
  • महान गायक क‍िशोर का जन्‍मद‍िन आज
  • 1929 में मध्‍य प्रदेश के खंडवा में हुए थे पैदा
  • अपने कर‍ियर में 1500 गानों को दी आवाज

Kishore Kumar Birthday: भारतीय सिनेमा के लिजेंड सिंगर किशोर कुमार की आज 88वीं जयंति है। किशोर कुमार ने लगभग 1500 फिल्मों में गाने गाए लेकिन, उनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही थी। किशोर ने चार शादियां की थीं। उनकी चौथी वाइफ लीला चंद्रावरकर से की थी! किशोर कुमार अपनी चौथी वाइफ से लगभग 20 साल बड़े थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार अजनबी है' के सेट पर हुई थी। हालांकि, इस शादी के छह साल बाद (1987) में किशोर कुमार की डेथ हो गई थी।

लीना वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी को किस करने के चलते साल 2015 में सुर्खियों में रही थीं। दरअसल एक इवेंट के दौरान लीना ने रामजेठमलानी को सरेआम किस कर लिया था। हालांकि, इसके बाद वह कभी किसी इवेंट में नजर नहीं आईं थी। किशोर कुमार से पहले लीना ने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद सिद्धार्थ की गोली लगने से डेथ हो गई थी। लीना उस वक्त महज 25 साल की थीं। पति के मौत के बाद उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।

कभी नहीं ली संगीत की ट्रेनिंग

किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। किशोर कुमार उन सिंगर में से एक है जिन्होंने कभी संगीत की ट्रेनिंग ली थी। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन में बेहद बेसुरे थे। अशोक कुमार के मुताबिक किशोर कुमार की आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी। 

अशोक कुमार के छोटे भाई थे

किशोर कुमार अभिनेता अशोक कुमार के छोटे भाई थे। किशोर कुमार की मृत्यु का अशोक कुमार से खास कनेक्शन है। किशोर कुमार की मृत्यु अपने बड़े भाई अशोक कुमार के 76वे जन्मदिन के दिन हुई थी। वहीं, मृत्यु के वक्त किशोर कुमार 57 वर्ष के थे। किशोर कुमार को फिल्मों में लाने का श्रेय भी अशोक कुमार को जाता है।

किशोर कुमार ने अपनी करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म शिकारी से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे। इसके अलावा दोनों ने भाई-भाई, दूर का राही, चलती का नाम गाड़ी और बंदी में साथ काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।