लाइव टीवी

Athiya Shetty के बर्थडे पर KL Rahul ने किया प्यार का इजहार, खास अंदाज में कही दिल की बात

Updated Nov 06, 2021 | 18:08 IST

KL Rahul on Athiya Shetty relation: के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आथिया शेट्टी के बर्थडे के मौके पर के.एल.राहुल ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

Loading ...
KL Rahul, Athiya Shetty
मुख्य बातें
  • केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • आथिया शेट्टी के बर्थडे पर के.एल राहुल ने एक खास पोस्ट लिखा है।
  • के.एल. राहुल ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने पांच नवंबर को अपना बर्थडे मनाया था। आथिया शेट्टी इन दिनों टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के.एल.राहुल को डेट कर रही हैं। आथिया के बर्थडे के मौके पर के.एल.राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

के.एल.राहुल ने आथिया शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। फोटो में के.एल और आथिया रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ क्रिकेटर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय लव। केएल ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है। केएल राहुल और आथिया शेट्टी खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान के.एल.राहुल आथिया को बतौर अपनी पार्टनर साथ ले गए थे। 

आथिया ने कहा था- माय पर्सन
आथिया शेट्टी ने इससे पहले के.एल. राहुल के बर्थडे पर उन्हें विश किया था। आथ‍िया शेट्टी ने सेल्‍फी पोस्‍ट करते हुए लिखा है- 'हैप्‍पी बर्थडे, माई पर्सन।'बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान से भी जुड़ा था।  

जड़ा था सबसे तेज अर्धशतक
आथिया के बर्थडे के मौके पर के.ए.राहुल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप 2021 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। शुक्रवार को खेले गए मैच में के.एल.राहुल ने 18 गेंद में अर्धशतक जमाया। 

भारत ने स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। के.एल.राहुल का सपोर्ट करने के लिए आथिया शेट्टी मैदान में मौजूद थीं। पूरे मैच के दौरान वह रोहित शर्मा की वाइफ के साथ थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।