लाइव टीवी

दिशा-मयूर वकानी से विनीता-आलोक नाथ तक, भाई दूज पर एक नजर टीवी इंडस्ट्री के मशहूर भाई-बहनों पर

Updated Nov 06, 2021 | 18:58 IST

TV Siblings List in Hindi: टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई भाई-बहन की जोड़ियां हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जो ऑन स्क्रीन भी भाई-बहन के रूप में दिखे हैं।

Loading ...
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर भाई बहन की जोड़ियां
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री के भाई-बहनों में भी है गहरा बॉन्ड।
  • पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री में मशहूर है जिनका नाम।
  • भाई दूज पर एक नजर टीवी जगत के भाई-बहनों पर।

मुंबई: आम हो या खास सेलेब्रिटी, दिवाली के बाद होने वाले भाई दूज पर्व को टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने मनाया। यह त्योहार भाई-बहनों के बीच बंधन की मजबूती का प्रतीक है। कई सिबलिंग सेलिब्रिटी जोड़ियां हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर भाई दूज से जुड़ी पोस्ट शेयर कीं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कम-ज्ञात भाई-बहन की जोड़ियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है।

दिशा वकानी और मयूर वकानी:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रील लाइफ के दयाबेन और सुंदरलाल असल जिंदगी में भाई-बहन हैं। मयूर दिशा से छोटे हैं और दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ता है। शो में दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलकता है।

कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह:

लोकप्रिय कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से द कपिल शर्मा शो में सबका दिल जीत रखा है। उनकी एक छोटी बहन आरती सिंह हैं जो एक अभिनेत्री हैं और उन्हें आखिरी बार बिग बॉस सीजन 13 में देखा गया था। वह 'मायका-साथ जिंदगी भर का' और 'वारिस' में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

जन्नत जुबैर और अयान जुबैर:

अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने तब लोकप्रियता हासिल की थी जब उन्होंने फुलवा से टीवी पर शुरुआत की थी। जल्द ही, उन्हें भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप और अन्य कई शो मिले। जन्नत का एक छोटा भाई अयान जुबैर है जिसे चक्रवर्ती अशोक सम्राट और जोधा अकबर में देखा गया था। जन्नत और अयान अपनी क्यूटनेस को लेकर भी भाई-बहन की जोड़ी के रूप में चर्चा में रहते हैं।

मिहिका और मिशकत वर्मा:

ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने शो में मिहिका की भूमिका निभाई थी और एक यूएस बेस्ड बिजनेसमैन से शादी करने के बाद उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ दी। अभिनेत्री का एक छोटा भाई मिश्कत वर्मा है जिसे 'निशा और उसके कजिन' और 'इच्छाप्यारी नागिन' शोज में देखा गया था।

आलोक नाथ और विनीता मलिक:

छोटे परदे के सबसे संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ विभिन्न टीवी शो में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी बहन विनीता मलिक ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादी की भूमिका निभाई थी।

रिद्धि डोगरा और अक्षय डोगरा:

अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को आखिरी बार द मैरिड वुमन में देखा गया था और वह अक्षय डोगरा की छोटी बहन हैं, जो एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 12/24 करोल बाग से की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।