लाइव टीवी

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 15: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का पत्ता साफ? 15 दिन में 60 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Updated Aug 26, 2022 | 07:21 IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए 15 दिन बीत गए हैं। फिल्म अब तक 60 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी है।

Loading ...
Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 15
मुख्य बातें
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए 15 दिन बीत गए हैं।
  • फिल्म की कमाई अब तक 60 करोड़ रुपये भी नहीं हुई है।
  • मालूम हो कि फिल्म 180 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर एक्टर्स और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को तरसती दिखी और इसके कई शोज कैंसिल तक करने पड़ गए। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत गए हैं लेकिन इसका कलेक्शन अब तक 60 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ है।

फिल्म की 15वें दिन की कमाई

लाल सिंह चड्ढा की 15वें दिन की कमाई और भी कम हो गई है। फिल्म ने गुरुवार को केवल 55 लाख रुपये का बिजनेस किया जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 58.73 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने इससे पहले बुधवार को 67 लाख रुपये की कमाई की थी। हर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई में भी कमी होती दिख रही है। हालांकि भारत में भले ही फिल्म को दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला हो लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इसने अच्छी कमाई कर ली है। 

Also Read: Laal Singh Chaddha Review: रिलीज हुई आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म

फिल्म का हर दिन का कलेक्शन

Day 1 [1st Thur] Aug 11 ₹11.7 Cr
Day 2 [1st Fri] Aug 12 ₹7.26 Cr 
Day 3 [1st Sat] Aug 13 ₹9 Cr
Day 4 [1st Sun] Aug 14 ₹10 Cr
Day 5 [1st Mon] Aug 15 ₹7.87 Cr
Day 6 [1st Tue] Aug 16 ₹2.47 Cr
Day 7 [1st Wed] Aug 17 ₹2.09 Cr
Day 8 [2nd Thu] Aug 18 ₹1.95 Cr
Day 9 [2nd Fri] Aug 19 ₹1.60 Cr 
Day 10 [2nd Sat] Aug 20 ₹1.54 Cr
Day 11 [2nd Sun] Aug 21 ₹1.81 Cr
Day 12 [2nd Mon] Aug 22 ₹.73 Cr
Day 13 [2nd Tue] Aug 23 ₹.68 Cr
Day 14 [2nd Wed] Aug 24 ₹.67 Cr
Day 14 [2nd Wed] Aug 25 ₹.55 Cr

इस फिल्म की हिंदी रीमेक है

आमिर और करीना की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स थे और इसे काफी पसंद किया गया था। मालूम हो कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्ट्रेस मोना सिंह भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।