लाइव टीवी

Malaika Arora ने Arjun Kapoor के बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक कपल फोटो, बॉलीवुड एक्टर को बताया- 'My Sunshine'

Updated Jun 26, 2021 | 16:59 IST

malaika Arora Arjun Kapoor Romantic Photo Viral: मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को उनके 36वें जन्मदिन पर सबसे क्यूट तरीके से विश किया है। उन्होंने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है...

Loading ...
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं।
  • अर्जुन कपूर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका को डेट कर रहे हैं।
  • अब मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन को उनके 36वें जन्मदिन पर सबसे क्यूट तरीके से विश किया है।

अर्जुन कपूर का आज (26 जून) को अपना 36वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर की फैमिली से लेकर उनके दोस्त तक बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थडे बोलने में उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी पीछे नहीं रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कपल फोटो डालते हुए खुलकर अपने सनसाइन अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है।

मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को उनके 36वें जन्मदिन पर सबसे क्यूट तरीके से विश किया है। उन्होंने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और अर्जुन कपूर को अपनी धूप बताया है। फोटो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा का लगे लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका, अर्जुन की बाहों में मुस्कुराती दिख रही हैं। दोनों वर्कआउट आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

जैसा कि अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका को डेट कर रहे हैं और दोनों खुले आम इश्‍क फरमाते नजर आते हैं। दोनों अपनी उम्र के फासले को लेकर यह साफ कर चुके हैं कि उनकी उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं। अर्जुन की उम्र 35 साल है तो मलाइका 47 साल की हैं।


कब पब्लिक हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का रिश्ता
मालूम हो कि शुरुआत में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा था लेकिन साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से दोनों कई बार साथ वेकेशंस पर जा चुके हैं और एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों ने इस बार नए साल का जश्न गोवा में साथ मनाया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

आपको बता दें अर्जुन कपूर को आखिरी बार फ‍िल्‍म सरदार का ग्रैंडसन में देखा गया था। अब जल्‍द ही वो भूत पुलिस में दिखाई देंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा जल्द इंडियाज बेस्ट डांसर के अगले सीजन में बतौर जज नजर आएंगी। इसमें गीता कपूर और टैरेंस लुईस भी होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।