लाइव टीवी

Malaika Birthday:सलमान की इन सुपरहिट फिल्मों को मलाइका अरोड़ा ने किया था प्रोड्यूस, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

Updated Oct 23, 2020 | 06:09 IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और वो 47 साल की हो गई हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और वो 47 साल की हो गईं हैं।
  • मलाइका ने एमटीवी इंडिया से की थी अपने करियर की शुरुआत।
  • सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों को मलाइका ने किया था प्रोड्यूस।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और वो 47 साल की हो गई हैं। मलाइका का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। मलाइका की मां मलयाली हैं जबकि उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे। मलाइका के पिता मर्चेंट नेवी में काम करते थे। 

मलाइका उस समय केवल 11 साल की थीं जब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। जिसका बाद वो अपनी मां और छोटी बहन अमृता अरोड़ा के साथ ठाणे से चेंबूर शिफ्ट हो गईं। उन्होंने चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने चर्चगेट स्थित जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन अपने करियर की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।

करियर की शुरुआत

मलाइका ने एमटीवी इंडिया से वीजे के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और यहां कई शो होस्ट भी किए। इसके बाद मलाइका ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ऐड फिल्म्स में नजर आईं। इसके बाद वो जस अरोड़ा के साथ गुड़ नाल इश्क मीठा गाने में नजर आईं जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से में छैय्या छैय्या में काम किया था।

कई आइटम सान्ग दिए

मलाइका ने बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग दिए जिसमें माही वे, काल धमाल, होंठ रसीले के अलावा मुन्नी बदनाम हुई व अनारकली डिस्को चली शामिल हैं। मलाइका फिल्म बिच्छू, कांटे, वेलकम, दबंग और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में भी छोटे रोल में दिखीं। 

सलमान की फिल्में कर चुकी हैं प्रोड्यूस

मलाइका प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। वो सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग और दबंग 2 की को- प्रोड्यूसर थीं, दोनों फिल्में हिट साबित हुई थीं। इसके साथ ही वो साल 2015 में रिलीज हुई सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली की भी को- प्रोड्यूसर थीं। 

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, दोनों की मुलाकात एक कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। 09 नवंबर 2002 को दोनों के बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। शादी के करीब 18 साल बाद 28 मार्च 2016 को उन्होंने फैंस को यह जानकारी दी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है, जिसके बाद 11 मई 2017 को दोनों का तलाक हो गया। उनका बेटा मलाइका के साथ ही रहता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।