लाइव टीवी

Prabhas Birthday: करोड़ों के बंगले और 8 करोड़ की कार के मालिक हैं प्रभास, 7 करोड़ से ज्‍यादा देते हैं आयकर

Updated Oct 23, 2020 | 06:08 IST

Prabhas Birthday: बाहुबली एक्‍टर के नाम से मशहूर सुपरस्‍टार प्रभास का आज (23 अक्‍टूबर) जन्‍मदिन है। साल 1979 में आज ही के दिन चेन्‍नई में उनका जन्‍म हुआ था।

Loading ...
Prabhas in Bahubali 2
मुख्य बातें
  • बाहुबली एक्‍टर के नाम से मशहूर प्रभास का आज जन्‍मदिन है।
  •  साल 1979 में आज ही के दिन चेन्‍नई में उनका जन्‍म हुआ था।

Prabhas Birthday: बाहुबली एक्‍टर के नाम से मशहूर सुपरस्‍टार प्रभास का आज (23 अक्‍टूबर) जन्‍मदिन है। साल 1979 में आज ही के दिन चेन्‍नई में उनका जन्‍म हुआ था। प्रभास का जन्म फिल्म निर्माता यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि और उनकी पत्नी शिवकुमारी के घर हुआ था। प्रभास तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके चाचा कृष्णम राजू उप्पालापाटि तेलुगु के जाने माने अभिनेता हैं।
 
फ‍िल्‍म बाहुबली और बाहुबली 2 ने प्रभास को जो स्‍टारडम दिया वो बहुत कम अभिनेताओं को मिल पाता है। इन फ‍िल्‍मों के बाद प्रभास हिंदी बेल्‍ट में भी खूब चर्चित हो गए। प्रभास साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। यही वजह है कि प्रभास बेहद लग्‍जरी लाइफ स्‍टाइल जीते हैं। वह ऐसी ऐसी महंगी चीजों के शौकीन हैं जिन्‍हें छूना तक बहुतों के बस में नहीं होता है। प्रभास की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेट वर्थ 160 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है। प्रभास कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं और इसके लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं।

सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब

प्रभास की कमाई का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब की लिस्‍ट में भी शुमार हैं। प्रभास लगभग 7 करोड़ रुपए आयकर के भरते हैं। वहीं प्रभास का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में आलीशान बंगला है जिसे उन्‍होंने 2014 में खरीदा था। इस बंगले की कीमत कई लाख है। 

बेहतरीन कारों के हैं दीवाने

एक्‍टर प्रभास बेहतरीन कारों के शौकीन हैं। प्रभास के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है। इसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपए है। वहीं, प्रभास की सबसे महंगी गाड़ी रॉयल रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। उनके पास 48 लाख की BMW X3, दो करोड़ रुपए की जगुआर एक्सजे और 30 लाख कीमत की स्कोडा सुपर्ब भी है। 

मैडम तुसाद में लगा है पुतला 

बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में 'बाहुबली' प्रभास का मोम का पुतला लगाया गया है। प्रभास दक्षिण भारत के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध म्यूजियम में लगा है। यह अपने आप में काफी अहम उपलब्धि है। 

2002 में किया था डेब्‍यू

प्रभास ने साल 2002 में फ‍िल्‍म ईश्वर के साथ अपना फिल्म करियर शुरू किया था। साल 2003 में वह फ‍िल्‍म राघवेन्द्र में नजर आए। 2004 में वे फ‍िल्‍म वर्धन में दिखाई दिए। साल 2005 में वह पहली बार बाहुबली फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की फ‍िल्‍म छत्रपति में भूमिका निभाई और छा गए। इस फ‍िल्‍म में उन्होंने गुंडों द्वारा शोषित एक शरणार्थी की भूमिका निभाई थी। ये फ‍िल्‍म 50 से ज्‍यादा  सिनेमाघरों में 100 दिन तक चली थी। बाद में उन्होंने पौरनामी, योगी और मुन्ना में 

बाहुबली ने बनाया सुपरस्‍टार 

प्रभास एसएस राजमौली की फ‍िल्‍म बाहुबली और बाहुबली 2 में लीड रोल में नजर आए। इस फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में कमाई के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए। दुनियाभर में सराही गई इन फ‍िल्‍मों ने प्रभास को सुपरस्‍टार का दर्जा दिलाया। बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास के घर शादी के रिश्ते आने लगे। कहा जाता है कि अब तक उनके लिए 6000 से ज्‍यादा रिश्‍ते आए हैं लेकिन 41 साल के हो चुके प्रभास अभी तक कुंवारे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।