लाइव टीवी

बालकनी पर खड़े होकर अपने बेटे से मिल रही हैं मलाइका अरोड़ा, कोरोना से बचने के लिए दी ये सलाह

Updated Sep 19, 2020 | 09:11 IST

मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर पर ही क्वारंटाइन हैं। अब मलाइका का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। मलाइका ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी अपने बेटे से मिलना...

Loading ...
Malaika Arora
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हैं।
  • मलाइका फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं।
  • मलाइका ने बताया कि इस दौरान अपने बेटे से मिलना सबसे बड़ी चुनौती थी।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित हैं। एक्ट्रेस अपने घर पर ही क्वारंटाइन है। संक्रमण के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। मलाइका ने कहा कि इस दौरान वह अपने बेटे से मिलना सबसे बड़ी चुनैती थी।

मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। इस दौरान एक्ट्रेस किताबें पढ़ा करती थीं। इसके अलावा उन्होंने Gone with the Wind और बाकी क्लासिकल फिल्में देखी थी।   

बकौल मलाइका- 'सबसे बड़ी चुनौती थी कि मैं अपने बेटे से नहीं मिल पा रही थीं। हम एक-दूसरे से अपनी-अपनी बालकनी पर खड़े होकर बात करते थे। मैं सभी को सलाह देती हूं कि एक्सरसाइज करते रहे, अच्छा खाना खाएं और इम्युनिटी ड्रिंक पीते रहें।'

वैक्सीन का कर रही हैं इंतजार 
मलाइका अरोड़ा वैक्सीन का इंतजार कर रही हैं। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- 'कोई वैक्सीन निकाल दो भाई, वरना जवानी निकल जाएगी।' मलाइका में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले थे।

मलाइका अरोड़ा को फिलहाल दूसरे कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि वह अभी भी इससे संक्रमित हैं या नहीं। एक्ट्रेस रिएलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं।

अर्जुन कपूर भी हैं कोरोना संक्रमित 
मलाइका अरोड़ा के अलावा उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'मेरा कर्तव्य है आप सभी को सूचित करना कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रहा हूं।'

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, '  मेरे में लक्ष्ण नहीं  मिले हैं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत खुद को घर पर आइलोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन ही रहूंगा। मैं आपके समर्थन के लिए पहले से धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करता रहूंगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।