लाइव टीवी

Valentines Day में Arjun Kapoor पर Malaika Arora ने लुटाया प्यार, गले लगाकर कही दिल की बात

Updated Feb 14, 2022 | 13:11 IST

Malaika Arora Post on Valentines Day: मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अर्जुन कपूर के लिए खास पोस्ट किया है।फोटो में मलाइका अर्जुन कपूर गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। 

Loading ...
Malaika Arora And Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर खास पोस्ट किया है।
  • पोस्ट में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के गले लग रही हैं।
  • अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के माथे पर किस कर रहे हैं।

Malaika Arora Valentines Day Post: वैलेंटाइन्स डे पर अपने प्यार का इजहार करने से सेलेब्स भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी खुल्लमखुल्ला अपने प्यार का इजहार किया है। मलाइका ने आधिकारिक तौर पर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। फोटो में मलाइका अर्जुन कपूर गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। 

वैलेंटाइन्स डे पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Valentines Day Post) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के गले लगती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ मलाइका अरोड़ा ने लिखा है- Mine और हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। तस्वीर में मलाइका शॉर्ट्स और टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ने जॉगर और टी-शर्ट पहनी हुई है। 

Also Read: अर्जुन कपूर संग टूटा मलाइका अरोड़ा का रिश्ता! रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक्टर ने ठुकराई सभी अफवाहें

वैलेंटाइन्स डे पर बोले थे अर्जुन कपूर 
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं वैलेंटाइन्स डे पर विश्वास रखता हूं। मेरी हमेशा कोशिश होती है कि एक दिन हम दोनों एक दूसरे के साथ बिताए। एक दिन को खास बनाएं। रिश्ते में छोटी-छोटी चीजों को सेलिब्रेट करना चाहिए। ये दिन हमारे लिए स्पेशल होता है। हम दोनों एक दूसरे को अलग और खास सरप्राइज दें ऐसी हमारी कोशिश होती है। मुझे मलाइका को सरप्राइज देना बहुत ज्यादा पसंद है। इस बार भी कुछ सरप्राइज प्लान कर रहा हूं। कोई भी रिश्ता तब चलता है जब दोनों में दोस्ती हो।'

ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

रोमांटिक तस्वीर शेयर करने के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में बताया कि उन दोनों के बीच में अफवाहों की कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।