लाइव टीवी

मलाइका अरोड़ा ने फैंस को बताए Secret Health Tips, वीडियो शेयर कर जादूई बीजों के बताए फायदे

Updated Jul 13, 2020 | 09:06 IST

Malaika Arora shares Secret Health Tips video: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को सीक्रेट हेल्‍थ ट‍िप्‍स साझा क‍िए हैं। यह ट‍िप्‍स वाकई बहुत काम के हैं।

Loading ...
Malaika Arora

Malaika Arora shares Secret Health Tips video: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को सीक्रेट हेल्‍थ ट‍िप्‍स साझा क‍िए हैं। यह ट‍िप्‍स वाकई बहुत काम के हैं। मलाइका ने हर किसी की रसोई में उपलब्ध  बीजों के फायदे बताए हैं। इससे पहले भी उन्‍होंने घरेलू तरीके से रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्‍त करने के उपाय भी बताए थे। उन्‍होंने बाकायदा इसकी रेसिपी साझा की थी। 

मलाइका अरोड़ा अक्‍सर फैंस को योग और फ‍िटनेस के टिप्‍स देती रहती हैं। कुछ वक्‍त पहले भी उन्‍होंने अपने फैंस को योगासन स‍िखाया था। उन्‍होंने14 द‍िन तक 14 आसानों का ज्ञान दिया था। वह खुद भी खूब वर्कआउट करती हैं और प्रॉपर डाइट फॉलो करती हैं। समय समय पर वह हेल्‍दी डाइट के टिप्‍स भी देती रहती हैं। इस बार उन्‍होंने लिखा- मेथी दाने र जीरे का पानी आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन पार्टिकल को बाहर निकाल देता है। इतना ही नहीं यह पानी आपके पाचन तंत्र को भी मजबूर करता है। 

इस पानी को कैसे तैयार करना है यह जानकारी भी मलाइका ने साझा की है। उन्‍होंने पूरा एक मिनट 52 सेकंड का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। उनके फैंस इस जानकारी को देने के ल‍िए धन्‍यवाद दे रहे हैं, वहीं उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। मलाइका के इस वीडियो को अब तक 10 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

46 साल की उम्र में अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को इम्‍यूनिटी पावर बढ़ाने के टिप्स दे रही हैं। यह टिप्‍स कोरोना काल में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सरकार भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए इसी तरह के पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रही है। मलाइका खुद इन सभी चीजों को फॉलो करती है। ना जाने कितने ही लोग उन्‍हें फॉलो करते हैं और उनसे प्रेरित होते हैं। वह रोजाना योगा और एक्‍सरसाइज से खुद को फ‍िट रखती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।