लाइव टीवी

Malaika Arora ने योगा को बनाया Arjun Kapoor का भी फेवरिट, योग दिवस से पहले शुरू किया #StartTohKaro अभियान

Updated Jun 20, 2021 | 23:57 IST

अर्जुन कपूर को उनके योग कौशल के लिए शून्य रेटिंग देने के कुछ शाल बाद मलाइका अरोड़ा का कहना है कि अभिनेता अब पहले से काफी प्रगति पर हैं। वह योग दिवस पर एक अभियान का नेतृत्व करेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मलाइका अरोड़ा
मुख्य बातें
  • योग दिवस से पहले मलाइका #StartTohKaro नामक अभियान का करने जा रही हैं नेतृत्व।
  • इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि अर्जुन कपूर का अब योग के प्रति अधिक रुझान।
  • खुद को भी योग से लगातार फिट रखती हैं मलाइका, शेयर करती हैं तस्वीरें।

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक के नाम से जानी जाती हैं। अभिनेत्री आज भले ही बड़े और छोटे पर्दे से गायब हो गई हैं। लेकिन आज भी वह अपने फिटनेस और बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योगाभ्यास और एक्सरसाइज करती हैं।

मलाइका अपनी फोटोज और वीडियोज के साथ अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर भी खासा चर्चा में रहती हैं। कुछ साल पहले नेहा धूपिया के पोडकास्ट पर मलाइका अरोड़ा ने कहा था बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर योग में बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

देश में सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी और योग पसंद लोगों में से एक मलाइका ने अर्जुन को उनके योग कौशल के लिए शून्य के तौर पर रेट किया था। लेकिन मलाइका की बातों से लगता है कि अर्जुन कपूर का अब योग की तरफ रुझान बढ़ रहा है। क्योंकि हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि योग ने उनके बॉडी के लचीलेपन में काफी बदलाव किया है।

योग की तरफ अर्जुन कपूर का झुकाव
टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू के दौरान, मलाइका अरोड़ा से यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या अब उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर के योग कौशल में सुधार हुआ है। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अभी भी प्रगति पर हैं। पहले से उन्होंने निश्चित तौर पर सुधार किया है।

मलाइका ने बताया कि अर्जुन पहले कहते थे कि मैं योग नहीं कर सकता, क्योंकि मैं लचीला यानि फ्लैक्सिबल नहीं हूं। लेकिन अब समय के साथ उन्होंने महसूस किया है कि योग के बाद उनके शरीर के लचीलेपन में कितना बदलाव आया है। वह सप्ताह में पांच से छ: दिन अपनी हार्डकोर एक्सरसाइज करते हैं और फिर सप्ताह में एक या दो दिन योग करने के लिए कहते हैं।

अभिनेत्री #StartTohKaro का करेंगी नेतृत्व
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अब मात्र गिनती के दिन बाकी हैं। आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मलाइका #StartTohKaro नामक एक अभियान का नेतृत्व करने जा रही हैं। मलाइका अरोड़ा और उनके करीबी सर्वेश शशि ने इस अभियान की शुरुआत की है। 

इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। ‘अभिनेत्री ने कहा मेरी बहन को हमेशा से एक्सरसाइज और योग करने में दिलचस्पी रही है, उसे वर्कआउट करने में मजा आता था। वह फिट रहना पसंद करती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वह अपने फिटनेस के पुराने लेवल पर नहीं पहुंच पाई है’। ‘अमृता कहती थी, बच्चों के साथ मुझे समय नहीं मिलता है औऱ मेरे पास खुद के लिए समय नहीं बचता।

अभिनेत्री ने बताया कि मैंने उसे खुद के लिए एक घंटा निकालने के लिए कहा। आपको वास्तव में उस चक्र को तोड़ने की जरूरत है चाहे वह कुछ भी हो। फिर चाहे आप अपनी फिटनेस के लिए एक घंटा निकालें या बागवानी के लिए’। यह एक शुरुआत है, इसलिए हम कहते हैं ‘शुरु तो करो’।

अगर आप ठान लें तो कुछ भी नहीं नामुमकिन- मलाइका अरोड़ा
मलाइका ने साक्षात्कार के दौरान यह भी कहा कि खुद को प्रेरित करने के लिए मानसिक शक्ति जरूरी है। साथ ही प्रोत्साहित करने वाले लोगों का होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मलाइका कहती हैं कि ‘’हर किसी के संघर्ष अलग होते हैं। सबके अलग-अलग कारण और बहाने हैं, यह सब आपके मन में बना हुआ है। अगर आप वास्तव में ठान लें तो यह सबकुछ नामुमकिन नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।